Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BB OTT 3: बेघर होने के बाद Neeraj Goyat ने खोले कई राज, अरमान मलिक को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 06:42 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार 16 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था जिसमें से मिड वीक एलिमिनेशन के दौरान नीरज गोयत को बिग बॉस के घर से बेघर होना पड़ा। अब घर से ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. मिड वीक में एलिमिनेट हुए थे नीरज
    2. घर से बाहर आने के बाद खोले कई राज
    3. अरमान और उनकी वाइफ के लिए बोल दी ये बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 को ऑन एयर हुए एक हफ्ता हो गया है और इसी बीच घर से एक कंटेस्टेंट का मिड वीक एलिमिनेशन भी हो गया है। यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं, बल्कि नीरज गोयत है, जिनका कुछ ही दिनों में इस घर से सफर खत्म हो गया है। अब घर से बाहर आने के बाद नीरज ने बाकी कंटेस्टेंट को लेकर कई राज खोले हैं।

    अरमान और उनकी वाइफ को लेकर बोले नीरज

    हाल ही में न्यूज 18 से बात करते हुए नीरज गोयत ने बिग बॉस और इसके कंटेस्टेंट को लेकर कई राज खोले हैं। जब उनसे अरमान मलिक के बारे में बात की गई, तो उन्होंने यूट्यूबर और उनकी दोनों वाइफ कृतिका-पायल पर अपने विचार शेयर किए। नीरज ने कहा कि अरमान अपनी पत्नियों के साथ इक्वेशन को लेकर ज्यादा बात नहीं कर सकते।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 Promo: रणवीर शौरी ने कान पकड़कर मांगी घरवालों से माफी, मुनीषा ने Shivani को लेकर बोल दी ये बात

    (Photo Credit: Neeraj Goyat/Instagram)

    इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्योंकि वह उन्हें अच्छी तरह से नहीं जानते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने अरमान के साथ घर में हुई बातचीत को भी याद किया। उन्होंने बताया कि अरमान ने कहा था दो पत्नियों के साथ रहना आसान नहीं है।

    अरमान को मिलेगा इससे फायदा

    इसके आगे नीरज ने कहा कि मैं उनके रिलेशनशिप पर कमेंट नहीं कर सकता, क्योंकि मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता। हालांकि, मैंने एक बार उससे पूछा था कि तू दोनों संभाल लेता है। उस दौरान अरमान ने कहा था कि बहुत मुश्किल होता है। फिर मैंने उससे कहा कि मैं ऐसा नहीं कर सकता और इसलिए मैंने एक बार भी शादी नहीं की है। हां यह उनकी पर्सनल लाइफ है।

    खबरें और भी

    हालांकि, इससे शो में अरमान का फायदा है, क्योंकि शो में उसके पास दो वोट हैं। वहीं, नीरज ने यह भी बताया कि अरमान, पायल और कृतिका एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 की ट्रॉफी ले जाएगा ये मजबूत कंटेस्टेंट? जनता के दिलों का राजा बन छा गया ये सितारा