यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बस 25 लाख चाहिए', Bigg Boss OTT 3 के फिनाले से पहले रणवीर शौरी ने Armaan Malik के सामने खोला दिल का राज
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss Ott 3) में टोटल 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की थी लेकिन अब सिर्फ 9 सदस्य ही बाकी रह गए हैं। रणवीर शौरी को इस सीजन का सबसे मजब ...और पढ़ें

HighLights
- रणवीर शौरी को चाहिए 25 लाख रुपए
- जल्द होगा बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले
- अरमान मलिक से शेयर की दिल की बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 में अब धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स की गिनती कम हो रही है। जल्द ही अनिल कपूर के विवादित शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इस बार मेकर्स ने अपना ये शो ज्यादा लंबे समय तक नहीं खींचा और एक ही हफ्तों में दो से तीन कंटेस्टेंट का पत्ता शो से साफ कर दिया।
अब बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में केवल 9 कंटेस्टेंट ही बचे हुए हैं और इस घर के 'हेड ऑफ हाउस' फिलहाल रणवीर शौरी है। हाल ही में अभिनेता घर में अपने करीबी दोस्त अरमान मलिक (Armaan Malik) से बातचीत करते हुए बताया कि उनके लिए सिर्फ पैसा मायने रखता है।
ट्रॉफी का अचार डालेंगे- रणवीर शौरी
रणवीर शौरी बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक माने जा रहे हैं। अरमान मलिक जिनका घर में लगभग सबसे झगड़ा हो चुका है, वह भी उनकी बात काटने से कतराते हैं। रणवीर अपनी बात तो कहते ही हैं, लेकिन जिस तरह से वह सीरियसनेस के साथ लोगों का मनोरंजन करते हैं, वह लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 में हुआ नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट के लिए प्रचार, लवकेश कटारिया ने खोल दिया विशाल पांडे का राज
उनका सादगी से भरा व्यक्तित्व लोगों को बहुत भा रहा है और दर्शकों को उनमें इस सीजन का विनर नजर आ रहा है। हालांकि, खुद रणवीर शौरी को ट्रॉफी जीतने से कोई मतलब नहीं है, उनके लिए बस पैसा जरूरी है। बीते एक एपिसोड में Youtuber अरमान मलिक से बातचीत करते हुए रणवीर ने कहा,
खबरें और भी
"मुझे ट्रॉफी नहीं चाहिए, मुझे 25 लाख चाहिए। ट्रॉफी से ज्यादा मुझे 25 लाख से मतलब है। ट्रॉफी का क्या करना है अचार डालना है"।
काम न मिलने की वजह से बने बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा
आपको बता दें कि जब रणवीर शौरी ने शो में एंट्री ली थी, तो उन्होंने इस बात को क्लियर किया था कि उनके पास काम नहीं था। इस वजह से ही वह विवादित शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हुए हैं।

अभिनेता की ये ख्वाहिश थी कि इस सीजन को झगड़े के आधार पर न याद किया जाए, लेकिन बिग बॉस के घर में ऐसा होना मुमकिन नहीं है। उनके और सना मकबूल (Sana Makbool) के बीच ही ऐसी दुश्मनी हो चुकी है कि उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि वह बाहर जाकर कभी उनका मुंह नहीं देंगे।