यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3: टीवी की दुनिया का ये मशहूर सितारा बिग बॉस में नहीं बचा पाया अपनी जगह, घर में हुआ बड़ा एविक्शन
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3 Elimination) के घर में एक और एलिमिनेशन हो गया है। इस हफ्ते शो से बाहर होने के लिए सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड थे। इनमे ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस ओटीटी 3 में हुए एविक्शन
- वीकेंड का वार में शामिल हुए दो मेहमान
- अदनान और लवकेश को मिला सपोर्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में हर दिन नया मोड़ लेकर आता है। कंटेस्टेंट्स का ड्रामा दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट करता है। अब बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में हुआ एलिमिनेशन चर्चा बटोर रहा है, क्योंकि इस बार टीवी की दुनिया का एक नामी चेहरा बाहर हुआ है।
बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड थे। इनमें अदनान शेख, विशाल पांडे, अरमान मलिक, सना सुल्तान, सना मकबूल, दीपक चौरसिया और लव कटारिया का नाम शामिल था। वहीं, अब इनमें से एक खिलाड़ी का सफर हमेशा के लिए खत्म हो गया है।
इमोशनल हुए रणवीर
बिग बॉस ओटीटी 3 से इस बार जिस खिलाड़ी का सफर खत्म हुआ है, वो है पत्रकार दीपक चौरसिया हैं। शो में उनकी एंट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, वो ज्यादा लंबा सफर तय नहीं कर पाए। दीपक चौरसिया के जाने से सबसे ज्यादा प्रभावित रणवीर शौरी और लवकेश कटारिया हुए। दोनों की आंखें नम हो गईं, जबकि रणवीर ने ही दीपक को नॉमिनेट किया था। दीपक के जाने के बाद रणवीर शौरी काफी देर तक उदास चेहरे के साथ स्मोकिंग जोन में भी बैठे हुए थे। जहां विशाल और नैजी उन्हें संभालने की कोशिश भी करते नजर आए।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: घर का सबसे कलेशी कंटेस्टेंट Voting Trend में निकला आगे, इन दो खिलाड़ियों पर एलिमिनेशन की तलवार
शो में पहुंचे खास मेहमान
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड्स में कई बदलाव देखने को मिले। एलिमिनेशन के अलावा शो में दो खास गेस्ट भी पहुंचे। इनमें सीजन 2 के विनर एल्विश यादव और मिस्टर फैसू उर्फ फैसल शेख ने एंट्री की। दोनों अपने- अपने दोस्त लवकेश कटारिया और अदनान खान को सपोर्ट करने पहुंचे थे।
खबरें और भी
View this post on Instagram
दिलचस्प होगा आगे का खेल
बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अब बचे हुए प्रतियोगियों के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है। दीपक चौरसिया के बाहर होने के बाद, अब देखना होगा कि शो के अगले मोड़ क्या होंगे और कौन बनेगा इस सीजन का विजेता।