विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3: घर का सबसे कलेशी कंटेस्टेंट Voting Trend में निकला आगे, इन दो खिलाड़ियों पर एलिमिनेशन की तलवार

Published: Fri, 19 Jul 2024 04:48 PM (IST)

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के इस हफ्ते के वोटिंग ट्रेंड्स ने ये साफ कर दिया है ...और पढ़ें

कौन होगा बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर, (X Image)
कौन होगा बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर, (X Image)

HighLights

  1. सात कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट
  2. वोटिंग ट्रेंड कर देगा हैरान
  3. डेंजर जोन में दो कंटेस्टेंट्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर होने के लिए इस हफ्ते सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं। इनमें से कुछ सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं, जिसके उन्हें फायदा मिल रहा है, वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे चल रहे हैं।वहीं, कुछ खिलाड़ी अच्छा गेम खेलने के बावजूद पीछे चल रहे हैं।

घर में हुआ बड़ा बदलाव

बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर हाल ही में ये भी खबर आई कि मेकर्स ने शो का सबसे बड़ा नियम बदल दिया। अपडेट के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी 3 में फैंस से वोटिंग राइट्स छीन लिए गए। इसके साथ ही मेकर्स ने एलिमिनेशन की शो के कंटेस्टेंट्स को दे दी। हालांकि, बाद ये अपडेट भी आई कि दर्शकों की ट्रोलिंग के बाद मेकर्स ने अपना फैसला वापस लेते हुए ऑडियंस के लिए वोटिंग लाइंस खोल दी। वहीं, अब वोटिंग ट्रेंड को लेकर जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss के घर में फिर बजने वाले थे 'रैप्टे', इस बार साई केतन राव ने खोया आपा, तय थी लव कटारिया की कुटाई

कौन निकला वोटिंग में आगे ?

बिग बॉस ओटीटी 3 के इस हफ्ते के एविक्शन एपिसोड में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिले। इस बार नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं अदनान शेख, विशाल पांडे, अरमान मलिक, सना सुल्तान, सना मकबूल, दीपक चौरसिया और लव कटारिया। बिग बॉस वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक, अरमान मलिक और दीपक चौरसिया को अब तक सबसे कम वोट मिले हैं। वहीं, लवकेश कटारिया वोटिंग की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

वोटिंग ट्रेंड्स पर एक नजर

लवकेश कटारिया ने इस हफ्ते सबसे ज्यादा वोट्स हासिल किए हैं, जिससे साफ है कि दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। हालांकि, बिग बॉस के घर में उन्हें सबसे ज्यादा कलेशी कंटेस्टेंट कहा जाता है। हाल ही में विशाल पांडे के थप्पड़ कांड के पीछे भी लवकेश को ही दोषी माना जा रहा था, जबकि दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त मानते हैं।

कौन होगा घर से बेघर ?

सबसे कम वोट्स के साथ इस बार एलिमिनेशन की तलवार अरमान मलिक और दीपक चौरसिया पर लटक रही हैं, इन दोनों में भी सबसे कम वोट्स दीपक चौरसिया को मिले हैं यानी इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 से वो बाहर हो सकता है। हालांकि, कन्फर्म खबर के लिए मेकर्स के एलान का इंतजार करना होगा। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: एलिमिनेट होते ही मेकर्स पर भड़कीं वड़ा पाव गर्ल, बताया घर के अंदर कैसे रचा जाता है खेल! 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।