Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3 में पहुंचे एल्विश यादव के जिगरी यार, फॉलोअर्स को लेकर इस पॉपुलर इन्फ्लुएंसर से हुई भिड़ंत

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 08:30 PM (IST)

    जियो सिनेमा का विवादित शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का आगाज हो गया है। नए होस्ट अनिल कपूर ने मेजबानी की गद्दी भी संभाल ली है। इसके साथ ही वो कंटेस्टेंट्स क ...और पढ़ें

    बिग बॉस में पहुंचे दो फेमस इन्फ्लुएंसर, (X Image)
    बिग बॉस में पहुंचे दो फेमस इन्फ्लुएंसर, (X Image)

    HighLights

    1. शुरू हु्आ बिग बॉस ओटीटी 3
    2. होस्ट ने कंटेस्टेंट को किया इंट्रोड्यूस
    3. घर में पहुंचे एल्विश के दोस्त

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को लेकर दर्शकों की धड़कने तेज हो गई है। मेकर्स में फैंस का एक्साइटमेंट बनाए रखने के लिए एक- एक कर शो का प्रोमो जारी कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 का अब एक और वीडियो रिलीज किया गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यहां तक कि पिछले सीजन के विनर एल्विश यादव ने भी वीडियो पर कमेंट किया है।

    बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्टिंग की कुर्सी संभालते हुए नजर आएंगे। शो में एंटरटेनमेंट का तड़का में एक्टर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब उन्होंने आते ही दो कंटेस्टेंट्स की भिड़ंत करवा दी।

    विशाल पांडे पहुंचे बिग बॉस के घर

    बिग बॉस ओटीटी 3 में एक- एक कर कंटेस्टेंट्स के आने का दौर शुरू हो गया है। इस लिस्ट में अब दो पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पहुंचे। शो के लेटेस्ट प्रोमो में अनिल कपूर कंटेस्टेंट विशाल पांडे को इंट्रोड्यूस करते हुए दिखाई दिए। विशाल से अनिल कपूर ने कहा कि आपके 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मैं अब यहां आपका एक कॉम्पिटिशन बुलाता हूं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: 'जब रक्षक बन जाए भक्षक', आते ही वड़ा पाव गर्ल ने दिखाई दबंगई, अनिल कपूर भी हुए शॉक्ड

    एल्विश के दोस्त की हुई एंट्री

    अनिल कपूर स्टेज पर दूसरे कंटेस्टेंट के तौर पर लव कटारिया को बुलाते हैं। इसके बाद वो विशाल पांडे से पूछते हैं कि क्या आप फॉलो करते हैं इन्हें ? जवाब में विशाल कहते हैं- नहीं, लेकिन देखा है मैंने इन्हें। वहीं, लव कटारिया ने कहा- मैं इनका कंटेंट तीन सेकेंड देखकर स्किप कर देता हूं। इसके बाद अनिल कपूर ने लव से पूछा कि आपके कितने फॉलोअर्स हैं? लव ने कहा- 1.9 मिलियन। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    एल्विश यादव ने किया कमेंट

    दोनों के बीच मुकाबला देखकर अनिल कपूर ने भी मौके का फायदा उठाया और कहा- एक के 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, दूसरे के 1.9 मिलियन। अब देखते हैं कौन किस पर पड़ेगा भारी। बता दें कि लव कटारिया, एल्विश यादव के अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में उन्होंने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, कटारिया। 

     

    यह भी पढ़ें-  Bigg Boss OTT 3: बिहार के बाद उत्तर प्रदेश की बवाल इन्फ्लुएंसर उड़ाएगी गर्दा, ये टैरो कार्ड रीडर भी होगी शामिल