यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss में अदनान शेख की एंट्री पर आया Elvish Yadav का रिएक्शन, 'चूड़ियां पहनाने' वाले कमेंट पर दिया जवाब
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) में एंटरटेनमेंट का लेवल बढ़ने वाला है। हाल ही में शो में नए कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है। बिग बॉस के घर में इंफ् ...और पढ़ें

HighLights
- अदनान बने बिग बॉस की वाइल्ड कार्ड एंट्री
- बीते सीजन में एल्विश यादव पर किया था कमेंट
- एल्विश ने अदनान की एंट्री पर बनाया वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 पहले ही विवादों के लिए चर्चा बटोर रहा है। अब शो में तापमान और बढ़ने वाला है। बिग बॉस में हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। शो में इंफ्लुएंसर अदनान शेख ने एंट्री की है, जो एल्विश यादव और उनके गैंग से दुश्मनी के लिए जाने जाते हैं। शो में उन्हें लव कटारिया के अपोनेंट की तरह देखा जा रहा है। इस बीच एल्विश यादव का एक वीडियो ध्यान खींच रहा है, जिसमें उन्होंने अदनान शेख की एंट्री पर रिएक्ट किया है।
अदनान शेख ने बीते साल एल्विश यादव को लेकर कमेंट किया था। बिग बॉस में उनके गेम को लेकर कहा था कि वो एल्विश को चूड़ियां देना चाहते हैं। वहीं, अब एल्विश ने उन पर कमेंट किया है।
अदनान की एंट्री पर क्या बोले एल्विश
अदनान शेख को लेकर एल्विश यादव ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "मैं बिग बॉस तो देखता नहीं, लेकिन पता चला कि अदनान आ रहा है बिग बॉग में, मेरा फेवरेट कंटेस्टेंट। अपने सूत्रों से मैंने पता लगाया, तो मुझे जब पता चला कि अदनान शेख बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड आ रहा है तो मैंने कहा कि तो बड़े मजे की बात हो गई है। अब तो मैं शो देखूंगा मेरा फेवरेट कंटेस्टेंट आया है। मैं देखना चाहता हूं कटारिया वर्सेस अदनान बस, मां कसम। देखना चाहता हूं कि हमारे साइड का एक बंदा और दूसरी तरफ राइवल साइड का बंदा। मजा आएगा अब तो।"
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: सामने आया Shivani Kumari का ब्वॉयफ्रेंड, इंफ्लुएंसर पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- इसके घरवाले...
Elvish Yadav reacts to wild card entry Adnan Shaikh! He's now excited to watch #BiggBossOTT3 and looking forward to the Luv Kataria vs Adnan rivalry. He also react on Adnan's chudiyaan remarks.pic.twitter.com/HgZwYOgceH
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) July 14, 2024
अदनान शेख को देंगे चूड़ियां
एल्विश ने आगे कहा, "मैंने सुना बड़े कमेंट पास कर रहा है। पिछली बार भी कर रहा था मेरे टाइम पर। बिग बॉस वाले इसे इसलिए रखते हैं क्या कि इसे बुलाए और माइक पर बुलवाए कि क्या सोचते हो। हालांकि, अदनान भाई मैं खुश हूं कि कोई ऐसा बंदा आया, जिससे कभी बन ही नहीं सकती। पिछली बार भी इसने कहा था कि एल्विश के लिए मैं चूड़ियां लेकर आया हूं। भाई अभी तक मुझे चूड़ियांं मिली तो नहीं, झूठ बोला था तुमने, लेकिन कोई बात नहीं हम दे देंगे तुम्हें चूड़ियांं।''