यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3 में आते ही रवि किशन ने लगाई शिवानी कुमारी को फटकार, होस्ट के सामने फूट-फूट कर रोईं कंटेस्टेंट
बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट घर के अंदर आए दिन किसी न किसी चीज को लेकर आपस में उलझते हुए नजर आते हैं। कभी कोई किसी को थप्पड़ मारता है तो कभी कोई भाषा ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस ओटीटी 3 में आएंगे अभिनेता रवि किशन
- अनिल कपूर संग मिलकर लगाएंगे कंटेस्टेंट की क्लास
- बिग बॉस की कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी से कही एक्टर ने बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। कभी इसकी वजह घर के अंदर बैठे कंटेस्टेंट होते हैं, तो कभी अनिल कपूर के वीकेंड का वार, जिसमें वह कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आते हैं। यह सब दर्शकों को भी काफी पसंद आ रहा है और वह इसे एन्जॉय भी कर रहे हैं।
वीकेंड का वार पर इस बार अनिल कपूर के साथ सांसद और अभिनेता रवि किशन मुख्य अतिथि के तौर पर नजर आने वाले हैं। ऐसे में वह भी इस बार घरवालों की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। शो का एक प्रोमो आया है, जिसमें वह शिवानी कुमारी को जमकर फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: कम वोट्स के कारण बाहर हुआ ये मजबूत कंटेस्टेंट, नाम सुन खुशी से झूम उठे फैंस
रवि किशन ने लगाई शिवानी की क्लास
शिवानी कुमारी जब से इस रियलिटी शो का हिस्सा बनी हैं, तभी से उनकी भाषा को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं। इसके साथ ही बिग बॉस के घर में अभी तक कई कंटेस्टेंट के साथ उनकी बहस भी हो चुकी है। अब जो प्रोमो जारी हुआ है, उसमें देखा जा सकता है कि अनिल कपूर उनसे पूछते हैं कि क्या आप अपने बर्ताव से गांव की संस्कृति को आगे बढ़ा रही हैं।
फूट-फूट कर रोईं शिवानी
इस पर कंटेस्टेंट हां में जवाब देती है। इसके तुरंत बाद रवि किशन की एंट्री होती है, जो कहते हैं कि भाषा की आड़ में आप किसी को अपमानित तो नहीं कर सकतीं। तुम छेड़ती हो... ये गलत बात है। इसके बाद शिवानी फूट-फूट कर रोने लग जाती हैं और कहती हैं कि हम अपनी मम्मी की कसम खा रहे हैं। हम ऐसे ही बात करते हैं।
खबरें और भी
फिर रवि किशन कहते हैं कि वो सब कुछ जानता हूं, लेकिन शिवानी कोई भी भाषा कोई भी संस्कृति भारत में नहीं सिखाती अपमानित करके अपने आप को आगे बढ़ाना।
यह भी पढ़ें: BB OTT 3: वीकेंड का वार में Armaan Malik पर भड़के विशाल पांडे के पिता, कहा- 'अगर उसका कैरेक्टर...'