यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कौन हैं Bigg Boss OTT 3 के फाइनलिस्ट Sai Ketan Rao , सड़कों पर पर्चे बांटकर कभी कमाते थे 100 रुपए
बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT ) के दो सफल सीजन के बाद अब तीसरा भी अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। अनिल कपूर के विवादित शो को उनके टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल ...और पढ़ें

HighLights
- साई केतन राव ने टॉप फाइव में बनाई अपनी जगह
- साई केतन राव के संघर्ष का दौर नहीं रहा है कम
- क्या आपको पता हैं उनके बारे में ये छह बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 अब खत्म होने वाला है। जल्द ही मेकर्स को इस सीजन का विनर मिल जाएगा। लवकेश कटारिया (Luv Kataria) और अरमान मलिक (Armaan Malik) के एलिमिनेशन के बाद अब अनिल कपूर को टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं, जिसमें कृतिका मलिक से लेकर सना मकबूल (Sana Makbul) और साई केतन राव शामिल हैं।
कौन हैं 'इमली' स्टार साई केतन राव, जिन्हें शुरुआत में इस सीजन का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था। किस शो से हुआ उनका करियर स्टार्ट और निजी जिंदगी के साथ-साथ उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ में किया कितना संघर्ष किया, जानिये उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
पिता से अलग होने का झेला दर्द
साई केतन राव जब बिग बॉस ओटीटी 3 के मंच पर आए थे, तो मुनीषा खटवानी ने उनकी टैरो कार्ड रीडिंग की थी। अनिल कपूर के सामने ही उन्होंने अपने पिता से बिछड़ने का दर्द भी शेयर किया था। साई का जन्म 10 जुलाई 1994 में लोनावाला, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता आर्किटेक्ट हैं और मां न्यूट्रीशनिस्ट हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: घरवालों से मुनव्वर फारूकी के तीखे सवाल, एक और कंटेस्टेंट बिग बॉस से होगा बाहर!
इस शो के प्रीमियर पर साई केतन राव ने बताया था कि उनके पिता उनसे अलग रहते हैं और शुरुआत से ही उनकी मां ने उनका लालन-पालन किया है। वह अपनी मां के काफी करीब हैं और उनके खिलाफ एक शब्द नहीं सुन सकते हैं। जब लवकेश ने उन्हें मां की गाली दी थी, तो शो में साई अपना आपा खोते हुए दिखाई दिए थे।
खबरें और भी

स्टेट लेवल बॉक्सर हैं साई केतन राव
साई केतन राव का व्यक्तित्व तो कई लोगों को देखने को मिला, लेकिन उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें कम ही लोगों के सामने आ पाई हैं। महाराष्ट्र के सोलापुर से अपनी स्कूलिंग करने के बाद साई कुछ समय तक पुणे में रहे और उसके बाद परिवार सहित हैदराबाद शिफ्ट हो गए।
वहां पर उन्होंने विग्नन स्कूल से अपनी बी टैक की डिग्री ली। ये बात शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि साई केतन एक्टर के अलावा स्टेट लेवल बॉक्सर भी रह चुके हैं। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले एक ऑस्ट्रेलियन कंपनी के लिए भी काम किया था।
संघर्ष दौर में सड़कों पर बांटते थे पर्चे
साई केतन राव का फिल्मों और टेलीविजन का सफर भी बिल्कुल आसान नहीं रहा है। उन्होंने बीते दिनों एक एपिसोड में अरमान मलिक से दिल की बातें करते हुए उन्हें बताया था कि जब वह अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दौर में थे, तो वह सड़कों पर आते जाते लोगों को पैम्पलेट बेचा करते थे।

जब अरमान ने अंदाजा लगाया कि वह उससे 100 -200 रुपए कमा लेते होंगे, तो साई ने जवाब देते हुए कहा कि वह कभी-कभी इससे भी कम कमाते थे। उन्होंने ये भी बताया कि कभी-कभी तो उन्हें खुद पर्चे दुकान से लेकर आने पड़ते थे और फिर उन्हें बांटना पड़ता था।
शॉट फिल्म से शुरू हुआ था साई का सफर
साई केतन राव ने हिंदी के अलावा साउथ में भी काफी काम किया है। यहां तक कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में तेलुगु की शॉट फिल्म 'डेविल इन डिसगाइज' से किया था, जिसमें उनका कैमियो था। इसके बाद उन्होंने 2017 में हिंदी शॉट फिल्म 'फंस गया बंदा' में काम किया।
उसी साल उन्हें उनके करियर का पहला तेलुगु टीवी शो 'अग्नि साक्षी' और फिल्म 'नेने राजू नेने मंत्री' मिली। हिंदी ऑडियंस के बीच उन्हें पहचान स्टार प्लस के शो 'मेहंदी है रचने वाली' से मिली, जिसमें उन्होंने राघव राव की भूमिका अदा की। टेलीविजन में सफलता मिलने के बाद साई ने कभी भी पीछे पलटकर नहीं देखा और चाशनी, इमली जैसे टीवी शोज में काम किया। तेलुगु फिल्मों, टेलीविजन शोज के अलावा उन्होंने कई वेब सीरीज बियॉन्ड ब्रेकअप और लव स्टूडियो जैसी वेब सीरीज में भी काम किया।

अपनी को-स्टार शिवांगी खेडकर से करने वाले हैं शादी
साई केतन राव ने बिग बॉस (Bigg Boss Ott 3) के घर में अपने रिश्ते को छुपाने की काफी कोशिश की, लेकिन कहते हैं ना इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपता। एक्टर पर चंद्रिका गेरा दीक्षित ने उन्हें मसाज ऑफर करने का इल्जाम लगाते हुए उन्हें गलत दिखाने की कोशिश की थी,तो शिवांगी उनका समर्थन करते हुए वीकेंड के वार में आई थीं।
इसके बाद से ही कई बार साई के दोस्त आपस में उनकी लव लाइफ को लेकर खुसफुसाहट करते हुए दिखाई दिए। लास्ट वीकेंड के वार में अनिल कपूर के बार-बार पूछने पर साई ने ये बात स्वीकार कर ही ली कि वह शिवांगी खेडकर को डेट कर रहे हैं और इस साल के अंत तक दोनों के शादी करने का प्लान है।

कैसा है साई केतन राव का गेम
बिग बॉस ओटीटी 3 के फाइनलिस्ट साई केतन राव (Sai Ketan Rao) सीजन के टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। शुरुआत में जब उनकी एंट्री हुई थी तो वह काफी तड़कते भड़कते अंदाज में आए थे। शुरूआती दो हफ्तों में उनका गेम अच्छा भी रहा, लेकिन उसके बाद वह काफी सुस्त पड़ गए। कई बार बाहर से लोगों ने उन्हें जगाने की कोशिश की और दोस्ती से ज्यादा गेम पर फोकस करने की नसीहत दी।
हालांकि, साई ने रणवीर शौरी से दोस्ती निभाने के चक्कर में खुद को नॉमिनेशन में डाल दिया। एलिमिनेशन से जैसे तैसे बचकर वह इस सीजन के टॉप फाइव फाइनलिस्ट बन चुके हैं। हालांकि, वह सीजन की ट्रॉफी जीतेंगे या नहीं, ये शुक्रवार को पता चलेगा।