विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3: घरवालों से मुनव्वर फारूकी के तीखे सवाल, एक और कंटेस्टेंट बिग बॉस से होगा बाहर!

Published: Mon, 29 Jul 2024 04:23 PM (GMT+05:30)

Bigg Boss OTT 3 खत्म होने की कगार पर है। इसी हफ्ते ग्रैंड फिनाले होने की उम्मीद है। इस बीच ...और पढ़ें

बिग बॉस ओटीटी 3 से एक को बाहर लाएंगे मुनव्वर फारूकी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
बिग बॉस ओटीटी 3 से एक को बाहर लाएंगे मुनव्वर फारूकी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. बिग बॉस ओटीटी 3 में आये मुनव्वर फारूकी
  2. कंटेस्टेंट्स के साथ दिल की बात करेंगे मुनव्वर
  3. मुनव्वर संग घर से बाहर जाएगा एक कंटेस्टेंट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से बीते हफ्ते दो मजबूत कंटेस्टेंट विशाल पांडे और शिवानी कुमारी का पत्ता साफ हो गया था। इनके निकल जाने के बाद अब शो में 7 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जो सीजन की ट्रॉफी हासिल करने के लिए हर मुश्किल कोशिश कर रहे हैं। उनकी मुश्किलों को और बढ़ाने 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) शो में आ गये हैं। 

'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले इसी हफ्ते होने वाला है, इसलिए गेम दिन-ब-दिन और कठिन होता जा रहा है। फिनाले से पहले दो कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो जाएगा और फिर शो को अपना टॉप 5 मिलेगा। इससे पहले मुनव्वर फारूकी गेम में क्या ट्विस्ट लाने वाले हैं, चलिए आपको बताते हैं।

मुनव्वर की घरवालों से होगी दिल की बात 

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी 'बिग बॉस ओटीटी 3' के सभी कंटेस्टेंट्स से अंदर की बात निकालने वाले हैं और एक-एक करके उनकी क्लास भी लगाएंगे। बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाले बिग बॉस तक के मुताबिक, मुनव्वर बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के साथ 'दिल की बात' सेगमेंट करेंगे। उन्होंने पहले साईं, फिर अरमान, लवकेश और नेजी समेत बाकी घरवालों से एक के बाद एक से तीखे सवाल पूछे। 

यह भी पढ़ें- प्रेस कॉन्फ्रेंस में Naezy से पूछा गया सना संग उनकी रिलेशनशिप को लेकर सवाल, गुस्से में आपा खोते दिखे कंटेस्टेंट

Bigg Boss OTT 3

एक कंटेस्टेंट का होगा पत्ता साफ?

मुनव्वर फारूकी बिग बॉस के घर में सिर्फ कंटेस्टेंट से दिल की बात ही नहीं करेंगे, बल्कि एक घरवाले का विनर बनने का सपना भी तोड़ देंगे। वह शो से एक कंटेस्टेंट को बाहर करेंगे। हालांकि, वो कौन होगा ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चल सकेगा।

बिग बॉस में बचे हैं इतने कंटेस्टेंट्स

  • नेजी
  • सना मकबूल
  • अरमान मलिक
  • साईं केतन राव
  • कृतिका मलिक
  • रणवीर शौरी
  • लवकेश कटारिया 

21 जून को शुरू हुआ 'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होने जा रहा है। अनिल कपूर शो के होस्ट हैं और वह 7 में से किसी एक को ट्रॉफी थमाएंगे।

यह भी पढ़ें- BB OTT 3: विशाल-शिवानी के बाहर होने पर आया Lovekesh Kataria की गर्लफ्रेंड का रिएक्शन, बोलीं- 'बहुत मुश्किल था'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।