Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3 Grand Finale: 'स्त्री' ने किया Ranvir Shorey को शो से बाहर, मिल गए टॉप 2 फाइनलिस्ट्स

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 12:20 PM (IST)

    अनिल कपूर का शो बिग बॉस ओटीटी 3 अपने ग्रैंड फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। टॉप फाइव फाइनलिस्ट्स सना मकबूल-रणवीर शौरी कृतिका मलिक नेजी और साई केतन राव के बीच ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 ग्रैंड फिनाले टॉप 2 फाइनलिस्ट/ फोटो - Instagram
    बिग बॉस ओटीटी 3 ग्रैंड फिनाले टॉप 2 फाइनलिस्ट/ फोटो - Instagram

    HighLights

    1. इन दो खिलाड़ियों ने टॉप 2 फाइनलिस्ट में बनाई जगह
    2. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव हुए फिनाले में शामिल
    3. स्त्री श्रद्धा कपूर ने रणवीर शौरी को किया ट्रॉफी से दूर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) अब अपने अंतिम समय में आ गया है। आज अनिल कपूर के विवादित शो का ग्रैंड फिनाले होगा और इस सीजन का विनर मिल जाएगा। इस बार बिग बॉस ओटीटी सिर्फ डेढ़ महीने ही चला, लेकिन दर्शकों का इस शो काफी प्यार भी मिला।

    चंद्रिका गेरा दीक्षित हो या शिवानी और लवकेश कटारिया, हर कंटेस्टेंट के गेम पर दर्शकों की पैनी निगाह रही। हालांकि, पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी बिग बॉस पर बायस्ड होने का इल्जाम लगा। 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए इस शो को पिछले बुधवार को टॉप 5 फाइनलिस्ट मिले।

    सना मकबूल, रणवीर शौरी, नेजी, साई केतन राव और कृतिका मलिक ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई। अब शो को अपने टॉप 2 मिल चुके हैं और रणवीर शौरी का पत्ता भी साफ हो चुका है।

    Stree लेकर आई ग्रैंड फिनाले में ट्विस्ट

    बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले का श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव भी हिस्सा बने, जिन्होंने अनिल कपूर के शो पर अपनी आगामी फिल्म स्त्री 2 का प्रमोशन किया। अब स्त्री आई है तो वह खाली हाथ तो जाएगी नहीं।

    यह भी पढ़ें: नैजी या सना मकबूल, Munawar Faruqui इस कंटेस्टेंट के हाथ में देखना चाहते हैं BB OTT 3 की ट्रॉफी, मांगे वोट्स

    द खबरी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि बिग बॉस ओटीटी 3 से रणवीर शौरी का सफर खत्म हो चुका है। वह इस सीजन के टॉप 3 फाइनलिस्ट बने। अपनी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) का प्रमोशन करने आईं श्रद्धा कपूर ने उन्हें एलिमिनेट किया। 

    खबरें और भी

    ये हैं बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप 2 कंटेस्टेंट

    जिस तरह से रणवीर शौरी ने इस पूरे सीजन में जिस तरह से गेम खेला था, वह दर्शकों को काफी पसंद आया था।रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉप 5 फाइनलिस्ट में से सबसे पहले साई केतन राव बाहर हुए और उसके बाद कृतिका मलिक (Kritika Malik) चौथे नंबर तक पहुंचकर बाहर हो गईं। रणवीर शौरी ने भी तीसरी पोजीशन हासिल की और वह आउट हो गए।

    सना मकबूल और रैपर नेजी (Naezy) इस सीजन के टॉप 2 फाइनलिस्ट बन चुके हैं और दोनों में से ही एक इस सीजन की ट्रॉफी जीतेगा। अब किसको सबसे ज्यादा वोट्स मिलते हैं, ये तो आज रात को 9 बजे ग्रैंड फिनाले में पता चल ही जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: पलटूबाज निकले Armaan Malik? घर से बेघर होते ही बदल दिया विनर का नाम