यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3: पलटूबाज निकले Armaan Malik? घर से बेघर होते ही बदल दिया विनर का नाम
बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले जल्द ही होने वाला है। शुक्रवार को अनिल कपूर को उनके इस सीजन का विजेता मिल जाएगा। इस बीच फैंस से लेकर एक्स कंटेस्टेंट ...और पढ़ें

HighLights
- कृतिका को विनर बनते नहीं देखना चाहते अरमान
- इस कंटेस्टेंट को बताया बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर
- फिनाले से तीन दिन पहले अरमान मलिक एविक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरमान मलिक (Armaan Malik) बिग बॉस ओटीटी 3 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक थे। उन्होंने डेढ़ महीने में सना मकबूल से लेकर विशाल पांडे और नेजी सहित कई कंटेस्टेंट की नाक में दम कर दिया।
कभी रोटी को लेकर तो कभी पॉटी को लेकर अरमान मलिक के पास कोई न कोई लड़ने का मुद्दा हमेशा रहा है। अपने को-कंटेस्टेंट विशाल पांडे (Vishal Pandey) को थप्पड़ मारने की वजह से उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया गया था।
टॉप 7 तक पहुंचने के बाद बीते दिन वह घर से बेघर हो गए। बाहर निकलते ही अब अरमान के सुर भी बिल्कुल बदल चुके हैं और उन्होंने बताया कि वह किसके हाथ में विनर की ट्रॉफी देखना चाहते हैं।
कृतिका नहीं ये है विनर का असली हकदार?
अगर आपको याद हो तो अरमान जब दोनों पत्नियों कृतिका मलिक (Kritika Malik) और पायल के साथ इस शो पर आए थे, तो उन्होंने कहा था कि वह इस सीजन की ट्रॉफी अपनी दूसरी पत्नी के हाथ में देखना चाहते हैं, लेकिन डेढ़ महीने में ही उनके ये विचार बिल्कुल बदल चुके हैं और अब वह रणवीर शौरी को विनर बनते हुए देखना चाहते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: फिनाले एपिसोड में नजर आएंगे श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव, कौन है ट्रॉफी का असल हकदार?
अरमान मलिक ने बाहर आने के बाद पैपराजी से बातचीत करते हुए कहा,
"25 लाख उनके लिए बहुत छोटा अमाउंट है। लाइफ में आप उनको कुछ भी दे सकते हो, पैसे उनके लिए कुछ नहीं है। वह जीतना डिजर्व करते हैं और मैं चाहता हूं कि ट्रॉफी उनको ही मिले"।
विशाल को थप्पड़ जड़ने की घटना पर भी किया रिएक्ट
अरमान मलिक ने बाहर आते ही विशाल पांडे को थप्पड़ मारने पर भी रिएक्ट किया है। दरअसल इस इंसिडेंट के बाद बहुत से फैंस चाहते थे कि उन्हें शो से बाहर कर दिया जाए। जिस पर अब रिएक्ट करते हुए अरमान ने कहा, "फिर भी मैं उनके बाद आया हूं। ये कैसे हुआ?
.jpg)
आपको बता दें कि अरमान मलिक को दर्शकों के वोटों के आधार पर बाहर किया गया है। कई यूजर्स इस बात से खुश हैं कि अरमान मलिक के हाथ ट्रॉफी नहीं लगी, तो वहीं कुछ को सोशल मीडिया पर ऐसा भी लगता है कि इस सीजन में सबसे ज्यादा कंटेंट उन्होंने ही दिया है।