यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lovekesh Kataria-नैजी की लड़ाई पर अरमान-सना ने लिए मजे, एक को बताया 'पिटबुल' तो दूसरे के लिए कह दी ये बात
बिग बॉस ओटीटी 3 के दूसरे हफ्ते में लवकेश कटारिया और नैजी के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। दोनों की लड़ाई बातों-बातों में हाथापाई और औकात तक पहुंच गई। ...और पढ़ें

HighLights
- लवकेश-नैजी के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई
- हाथापाई और औकात तक पहुंची बात
- अरमान-सना ने लिए इनकी लड़ाई के मजे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट दर्शकों का दिल जीतने में धीरे-धीरे कामयाब होते नजर आ रहे हैं। एक-एक करके उनका जबरदस्त गेम देखने को मिल रहा है। हर कोई एक-दूसरे को बीट करने में लगा हुआ है। ऐसे में कुछ घर वाले दोस्त बन गए हैं, तो कुछ दुश्मन।
अब बिग बॉस ओटीटी 3 का एक वीडियो समाने आया है, जिसमें लवकेश कटारिया और नैजी आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इनकी लड़ाई हाथापाई और औकात तक पहुंच गई है। इनकी लड़ाई पर अरमान मलिक और सना मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Chandrika Gera की बेइज्जती करने के बाद उनका वडा पाव खाने दिल्ली आएंगी Poulomi Das, कहा- अच्छा नहीं लगा तो...
आपस में भिड़े लवकेश-नैजी
अभी तक दर्शकों ने नैजी का बहुत ही शांत वाला रूप देखा था। वह शो में एक दो कंटेस्टेंट को छोड़कर ज्यादा किसी से बात भी नहीं कर रहे थे। ऐसे में अब लवकेश के साथ हुई लड़ाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है। जियो सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नैजी विशाल और दूसरे घर वालों के साथ बैठे होते हैं।
तभी लवकेश वहां आते हैं और कहते हैं कि अगर कोई मजाक ले रहा है, तो ऐसा नहीं है कि उसकी बेज्जती कर रहा है। फिर नैजी कहते हैं छोटा मेरे से आड़ी ले रहा है। बातों-बातों में दोनों की लड़ाई बढ़ जाती है और दोनों आपस में भिड़ जाते हैं।
खबरें और भी
अरमान-सना ने लिए मजे
वहीं, बिग बॉस के फैन पेज द खबरी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सना और अरमान मलिक इनकी लड़ाई का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं।
#ArmaanMalik reaction on #LuvKataria vs #Naezy fights.
Calls luv Small Puppypic.twitter.com/KpwQmyDCj5
— The Khabri (@TheKhabriTweets) July 5, 2024
अरमान नैजी को पिटबुल बताते हैं, तो वहीं लवकेश को छोटा सा पप्पी। अरमान सना से कहते हैं कि हम पीछे बैठ के हंस रहे थे।