विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3: इस एक्ट्रेस ने कृतिका को बुलाया "छिपकली" तो भड़कीं पायल मलिक, कहा- तू अपने पति को...

Published: Fri, 05 Jul 2024 08:40 AM (IST)

पायल मलिक ने राखी सावंत को जमकर खरी खोटी सुनाई है। दरअसल राखी सावंत ने एक वीडियो जारी किया था ...और पढ़ें

पायल मलिक ने राशी सावंत को दिया जवाब
पायल मलिक ने राशी सावंत को दिया जवाब

HighLights

  1. पायल ने वीडियो के जरिए दिया जवाब
  2. राखी सावंत ने की थी पायल को न्याय दिलाने की बात
  3. पायल मलिक ने दे डाली राखी को नसीहत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब से अरमान मलिक बिग बॉस ओटीटी में अपनी दोनों पत्नियों के साथ आएं हैं तबसे वो बराबर टारगेट हो रहे हैं। कभी दो बीवियां रखने को लेकर तो कभी अन्य मुद्दों पर यूट्यूबर चर्चा में बराबर बने हुए हैं। हालांकि अब उनकी पहली पत्नी पायल मलिक शो से बाहर हो चुकी हैं और अभी वो दूसरी पत्नी कृतिका के साथ शो का हिस्सा हैं।

इस बीच राखी सावंत ने अरमान मलिक की फैमिली को लेकर एक कमेंट किया था जिसपर अब पायल ने अपनी भड़ास निकाली है। पायल ने वीडियो जारी कर राखी सावंत को कंट्रोवर्सी ना क्रिएट करने और उनकी लाइफ से बाहर रहने के लिए कहा है। दरअसल पायल के घर से बाहर होने पर राखी ने कहा था कि वो उनके जस्टिस के लिए लड़ेंगी। अब पायल ने उनको खरी-खोटी सुनाते हुए फैमिली से दूर रहने के लिए कहा है।

मैंने तुमसे जस्टिस नहीं मांगा- पायल

पायल इस बात से इतनी नाराज हो गई थीं कि वो सीधे तू तड़ाक कहकर बात करने लगीं। उन्होंने जो वीडियो जारी किया है उसमें वो कह रही हैं,"मुझे लग रहा है कि तुम्हारे पास कोई काम नहीं है इसलिए तुम मेरी फैमिली को टारगेट कर रही हो। तुम कह रही हो कि तुम मेरे लिए जस्टिस की मांग करोगी लेकिन मैंने तुमसे कोई न्याय नहीं मांगा। तुम्हें उन तीन या चार लोगों को जस्टिस देने की जरूरत है जिनसे तुमने शादी की।"

यह भी पढ़ें:  विशाल पांडे के ऐसा डांस करने पर अरमान मलिक ने उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'कच्चा बादाम' वाला वीडियो

राखी सावंत ने मलिक फैमिली को किया था टारगेट

पायल ने आगे कहा, "कृतिका को आप छिपकली बुला रही हो और अरमान को गाली दे रही हो? आपसे किसने कहा कि मेरे लिए जस्टिस मांगो? आप बस कंट्रोवर्सी क्रिएट करना चाहती हो और कुछ नहीं। हमारी फैमिली में ऐसी कोई प्राब्लम नहीं है तो बेहतर होगा कि तुम इससे दूर रहो।"

पायल ने अंत में वार्निंग देते हुए ये भी कहा कि ये मेरी आखिरी वीडियो नहीं है। अगर तुमने दोबारा मेरी फैमिला को टारगेट करने की कोशिश की तो मैं दोबारा तुम्हें इसका मुंहतोड़ जवाब दूंगी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी ने ऐसा क्या कहा कि जोर-जोर से रोने लगीं कृतिका मलिक, कौन है इस बवाल की वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।