विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss OTT 3 : रोते-रोते अचानक बेहोश हुईं शिवानी कुमारी, बिग बॉस के घर में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

Published: Fri, 28 Jun 2024 05:13 PM (GMT+05:30)

बिग बॉस ओटीटी 3 हर गुजरते एपिसोड के साथ काफी दिलचस्प होता जा रहा है। शो शुरू होने के बाद ...और पढ़ें

शिवानी कुमारी बिग बॉस में हुईं बेहोश
शिवानी कुमारी बिग बॉस में हुईं बेहोश

HighLights

  1. कानपुर के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं शिवानी
  2. अरमान मलिक को बिग बॉस के पहले से जानती हैं शिवानी
  3. पौलोमी दास पर कई बार कर चुकी हैं कमेंट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है। जैसे जैसे शो अपने चरम पर पहुंच रहा है इसका एक्साइटमेंट और भी बढ़ता जा रहा है। नीरज गोयत शो से एलिमिनेट होने वाले पहले कंटेस्टेंट हैं। आने वाले एपिसोड्स में आपको और भी ज्यादा हाइ वोलटेज ड्रामा देखने को मिलेगा। मेकर्स ने ठान ली है कि वो अपने व्यूअर्स को बोर नहीं होनें देंगे।

जीयो सिनेमा ने एक लेटेस्ट प्रोमो रिलीज किया है। इसे देखने से पता चल रहा है कि बिग बॉस आने वाले समय में शिवानी कुमारी और रणवीर शौरी को किसी काम की सजा देंगे। दोनों को अपने हाउसमेट्स से माफी मांगनी होगी। इस दौरान रणवीर अपनी गलती स्वीकार कर लेते हैं और टास्क परफॉर्म करने के लिए राजी हो जाते हैं।

वहीं शिवानी कहती हैं कि वो कोई उन्हें कोई और टास्क दिया जाए क्योंकि वो ये नहीं कर पाएंगी। ये कहते हुए शिवानी रोने लग जाती हैं और रोते-रोते बेहोश हो जाती हैं।

रोते रोते हुईं बेहोश

अरमान मलिक उन्हें जल्दी से उठाकर मेडिकल रूम में ले जाते हैं। इस वीडियो के आने के बाद से लोग शिवानी कुमारी को ड्रामेबाज बुलाकर उन्हें घर से निकालने की बात कह रहे हैं। वहीं एक यूजर का कहना है कि शिवानी कुमारी को माइग्रेन की दिक्कत है और जब वो ज्यादा स्ट्रेस लेती हैं तो बेहोश हो जाती हैं। कुछ यूजर्स ने शिवानी कुमारी को सपोर्ट दिखाते हुए लिखा शिवानी दीदी हिम्मत रखो हम आपके साथ हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: एक और मजबूत कंटेस्टेंट होने जा रहा बेघर, Armaan Malik समेत इन 7 पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार

कौन हैं शिवानी कुमारी

शिवानी कुमारी यूपी के ओरैया जिले के अरयारी गांव की रहने वाली हैं। वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और यूट्यूब पर वीडियोज बनाती हैं। वह देहाती भाषा में ब्लॉगिंग करती हैं जिसे फैंस बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बहुत ही अच्छी फैन फॉलोविंग है।

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav ने वीडियो में उड़ाया शिवानी कुमारी का मजाक, बोले - उसकी आवाज कानों में चुभती है...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।