Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टीवी की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने ठुकराया Bigg Boss OTT 3 का ऑफर, शो के लिए कह दी ये बात

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 05:01 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। काफी समय से इस शो से जुड़ी कई जानकारी सामने आ रही है। अब फिर एक बार एक कंटेस्टेंट का नाम सा ...और पढ़ें

    इस एक्ट्रेस ने ठुकराया बिग बॉस ओटीटी 3 का ऑफर (Photo Credit: Instagram)
    इस एक्ट्रेस ने ठुकराया बिग बॉस ओटीटी 3 का ऑफर (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. टीवी की इस एक्ट्रेस को मिला बिग बॉस ओटीटी 3 का ऑफर
    2. एक्ट्रेस ने शो को कह दिया ना
    3. जल्द शुरू होगा बिग बॉस ओटीटी 3

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के बाद अब बिग बॉस ओटीटी 3 सुर्खियों में बना हुआ है। फैंस अपने इस पसंदीदा रियलिटी शो की अपडेट जानने के लिए हर समय एक्साइटेड रहते हैं कि कौन इस शो में कंटेस्टेंट बनकर आने वाला है, शो कब शुरू होने वाला है। पिछले काफी समय से इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट को लेकर कई नाम सामने आते रहे हैं।

    अभी तक छोटे पर्दे के कई सितारों को बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए अप्रोच किया जा चुका है, जिसमें शहजादा धामी से दिलजीत कौर तक कई नाम शामिल हैं। अब एक और टीवी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी का नाम सामने आया है। नायरा ने खुद इस बारे में बात की है और बताया है कि वह इसका हिस्सा बनेंगी या नहीं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: खतरों के खिलाड़ी 13 की ये कंटेस्टेंट अब सलमान के शो में दिखाएंगी तेवर? शिव ठाकरे हैं इन पर लट्टू

    बिग बॉस ओटीटी 3 में शामिल होंगी नायरा बनर्जी?

    नायरा बनर्जी को बीते साल खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में देखा गया था। इस शो में दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था। अब खबर आई कि नायरा को बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने संपर्क किया है, लेकिन इंडिया फोरम के साथ बातचीत करते हुए नायरा ने बता दिया है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।

    नायरा ने बात करते हुए कहा कि मुझे हर साल बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जाता है। इस बार भी मुझे बिग बॉस ओटीटी 3 का भी ऑफर दिया गया, लेकिन मैंने शो में जाने से मना कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि अभी इस विवादित शो का हिस्सा बनने में मेरी जरा भी रुचि नहीं है।

    खबरें और भी

    कौन हैं नायरा बनर्जी

    नायरा बनर्जी ने छोटे पर्दे पर कई शो में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान कलर्स टीवी के शो 'पिशाचिनी' से मिली। नायरा टीवी शो के साथ-साथ तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 13: नायरा बनर्जी और अरिजीत तनेजा की रोहित शेट्टी ने बढ़ाई मुश्किलें, वीडियो हुआ वायरल