Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13: नायरा बनर्जी और अरिजीत तनेजा की रोहित शेट्टी ने बढ़ाई मुश्किलें, वीडियो हुआ वायरल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 10:18 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 खतरों के खिलाड़ी 13 शो में कई कलाकारों की अहम भूमिका है। अब शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें नायरा बनर्जी अरिजीत तनेजा और ...और पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 13, Khatron Ke Khiladi 13 news
    Khatron Ke Khiladi 13, Khatron Ke Khiladi 13 news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। इसमें नायरा बनर्जी और अरिजीत तनेजा को समुद्र किनारे बैठकर बीच को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। इसमें नायरा बनर्जी ने पिंक कलर की बिकिनी और शॉर्ट्स पहन रखी है और वह दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के गाने पर वॉक करती हुई नजर आती है। वहीं, अरिजीत तनेजा को कुर्सी पर बैठकर सी व्यू एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। इसी बीच, दोनों के बीच बातचीत हो रही होती है।

    खतरों के खिलाड़ी 13 कठिन होगा या सरल?

    रोहित शेट्टी कंप्यूटर के ग्राफिक्स से मगरमच्छ निकालकर उनकी और बढ़ा देते हैं। इसके चलते, समुद्र किनारे दोनों मगरमच्छों से घिर जाते हैं। दोनों डर जाते हैं। तब रोहित शेट्टी इस बात की जानकारी देते हैं कि खतरों के खिलाड़ी 13 किसी के लिए भी सरल नहीं होने वाला है।

    खतरों के खिलाड़ी 13 कौन होस्ट कर रहा है?

    गौरतलब है कि खतरों के खिलाड़ी 13 रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। इसमें कई कलाकारों की अहम भूमिका है। इसके पहले, कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें टास्क करने के दौरान काफी चोटें लग गई है। कई फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। वहीं, कई लोगों ने उन्हें शो छोड़कर वापस आने के लिए भी कहा था। इस बीच, कलाकारों ने शो में भाग लेना जारी रखा। अब यह जल्द टीवी पर प्रसारित होने वाला है। इसे लेकर फैंस भी काफी उत्साहित है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    खतरों के खिलाड़ी 13 का नया प्रोमो वीडियो किसने जारी किया है?

    कलर्स टीवी में वीडियो जारी करते हुए लिखा है,

    "चिल से चिल्लाने तक, खिलाड़ियों के लिए अब होगा हर लेवल पर नेक्स्ट लेवल। देखिए खतरों के खिलाड़ी कलर्स पर।"

    इसके अलावा उन्होंने इसे रोहित शेट्टी और नायरा बनर्जी को टैग भी किया है। इस वीडियो को 3 घंटे में 22 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले है और इस पर सैकड़ों कमेंट भी किए गए है। सभी इस शो को लेकर काफी उत्साहित है। इस शो में कई कलाकारों की अहम भूमिका है। खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह भी है।

    खबरें और भी