यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BB OTT 3: 'पहले छत्तीस का आंकड़ा...', Sai Ketan ने शिवांगी संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने लुटाया प्यार
Bigg Boss OTT 3 में कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स के साथ टीवी के हैंडसम हीरो साई केतन राव (Sai Ketan Rao) की भी एंट्री हुई है। मेहंदी है रचने वाली से प ...और पढ़ें

HighLights
- साउथ सिनेमा से साई केतन ने शुरू किया था करियर
- एक्टिंग से पहले कॉर्पोरेट जॉब करते थे साई केतन राव
- साई केतन का को-स्टार शिवांगी से जुड़ चुका है नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में साउथ और टीवी के जाने-माने अभिनेता साई केतन राव (Sai Ketan Rao) ने एंट्री मारी है। मेहंदी है रचने वाली शो से साई को छोटे पर्दे पर खूब लाइमलाइट मिली। शो में शिवांगी खेडकर संग उनकी जोड़ी भी जमी। कई बार उनकी ऑन-स्क्रीन से ज्यादा ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर चर्चा हुई।
साई केतन राव अब अनिल कपूर (Anil Kapoor) के शो बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बन गये हैं। ऐसे में उनकी लव लाइफ को लेकर चर्चा तो होनी ही थी। हाल ही में, साई से एक बार फिर शिवांगी संग उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया। यही नहीं, साई के शो में जाने के बाद शिवांगी ने भी उनके लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया है।
शिवांगी संग रिलेशनशिप पर बोले साई
साई केतन ने बिग बॉस में जाने से पहले सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में शिवांगी से अपने रिश्ते का राज खोला है। साई ने बताया कि वह और शिवांगी बहुत अच्छे दोस्त हैं। मेहंदी है रचने वाली के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी। शुरू में दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा था, लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी होती चली गई। उन्होंने यह भी कहा कि शिवांगी उन्हें शांत करती हैं। वह बिग बॉस हाउस में अपनी मां और बहन के बाद शिवांगी को बहुत मिस करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- BB OTT 3 में इस बीवी संग बेड शेयर करेंगे Armaan Malik, करण कुंद्रा ने उड़ाया मजाक, कहा- 'कलेश प्रो मैक्स...'
शिवांगी ने लुटाया प्यार
शिवांगी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साई केतन राव के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया है और उन पर गर्व महसूस किया है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मैं बस आपको बताना चाहती थी कि मुझे आप पर बहुत गर्व है। इस रोमांचक यात्रा पर आपको शुभकामनाएं। आपकी प्रतिभा, करिश्मा और कड़ी मेहनत चमकने वाली है और मैं आपको सभी को आकर्षित करते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।"
खबरें और भी
शिवांगी ने आगे कहा, "मैं हर कदम पर आपका मनोबल बढ़ाऊंगी। खुद पर विश्वास रखें, आप जो हैं उसके प्रति सच्चे रहें और जानें कि हम सभी आपकी सफलता के लिए उत्साहित हैं। वहां जाएं और दुनिया को दिखाएं कि आप किस चीज से बने हैं।"
इस शो से चमकी साई की किस्मत
कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर फिल्मों और टीवी में आये साई केतन राव की मां एक सिंगल पैरेंट हैं। जब उन्होंने अपनी सिंपल लाइफ छोड़कर फिल्मी दुनिया में आने का ख्वाब मां को बताया तो पहले उन्होंने इनकार किया लेकिन बाद में मान गईं। साउथ फिल्मों और शोज के बाद साई को स्टार प्लस शो मेहंदी है रचने वाली शो मिला जिसने उनकी किस्मत चमका दी। फिर वह इमली में भी नजर आये। अब देखना होगा कि वह बिग बॉस में कैसा गेम खेलते हैं।