Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: 'ऐ खाना डाल दे इसको', Armaan Malik के घर पर हुए अपमान पर छलका शिवानी कुमारी का दर्द

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 12:59 PM (IST)

    शिवानी कुमारी ने बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के हालिया एपिसोड में अरमान मलिक के घर जाने कि किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा कि अरमान की पत्नियों न ...और पढ़ें

    जब अरमान मलिक के घर गई थीं शिवानी कुमारी, (X Image)
    जब अरमान मलिक के घर गई थीं शिवानी कुमारी, (X Image)

    HighLights

    1. अरमान मलिक के घर गई थीं शिवानी
    2. अरमान की पत्नियों ने किया था अपमान
    3. बिग बॉस में शिवानी ने शेयर की तकलीफ

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस OTT 3 में इस बार उत्तर प्रदेश की यंग इंफ्लुएंसर शिवानी कुमारी ने भी हिस्सा लिया है। हाल ही में उन्होंने अरमान मलिक के घर जाने को लेकर अपना अनुभव शेयर किया। शिवानी ने कहा कि उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव किया गया और इस बात की तकलीफ उन्हें आज भी होती है।  

    बिग बॉस OTT 3 के हालिया एपिसोड में नॉमिनेशन को लेकर बवाल देखने को मिला। वोट करने को लेकर कई कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ गए।

    छलका शिवानी का दर्द

    नॉमिनेशन को लेकर शिवानी कुमारी, सना मकबूल और चंद्रिका दीक्षित रात में साथ बैठकर बात करती हैं। इस दौरान शिवानी ने अरमान मलिक के बारे में बात की और उनके घर जाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अरमान और उनकी पत्नियों ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की थी।

    यह भी पढ़ें- Armaan Malik की तीसरी शादी पर पायल ने किया हैरान करने वाला खुलासा, कहा- 'हम उसे पैसे दे चुके है और अब वो...'

    चंद्रिका ने साधा अरमान पर निशाना

    शिवानी, सना और चंद्रिका तीनों अरमान मलिक के बारे में चर्चा कर रही थीं। चंद्रिका ने बताया कि कैसे उन्होंने नॉमिनेशन का मुद्दा बनाने की कोशिश की, जब रणवीर शौरी और नैजी ने उन्हें नॉमिनेट किया था। वड़ा पाव गर्ल ने ये भी कहा कि अरमान का इरादा उनके और रैपर नैजी के बीच लड़ाई भड़काने का था।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    शिवानी का किया गया था अपमान

    वहीं, शिवानी ने कहती हैं, "ये जो सोचते हैं ना मेरे बारे में, हम छोटे से गांव से हैं, कुछ भी नहीं मेरे घर में। जब गए थे ना इनके घर पर तो भाभी ऐसे कह रही थीं, 'ऐ खाना डाल दे इसको।' मतलब गए हैं तुम्हारे घर में तो मतलब ऐसे व्यवहार करोगे।" उन्होंने आगे कहा, "वो मेरे दिल में चुभती हैं चीजें। अब इनको ये लगता है कि शिवानी यहां पर मेरे बराबर में है! मैंने फील किया है ये चीज कि अरमान भैया ऐसा सोचते हैं।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: 'मुझे भाभी पसंद है', अरमान मलिक की पत्नी कृतिका को लेकर ये क्या बोल गए विशाल पांडे

     

    खबरें और भी