Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: 'हमने उसे मार खाने नहीं भेजा', थप्पड़ कांड के बाद विशाल पांडे के पैरेंट्स का रो-रोकर बुरा हाल

    Updated: Mon, 08 Jul 2024 08:11 AM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के हालिया एपिसोड में अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच हुई गहमागहमी चर्चा में बनी हुई है। कृतिका मलिक की तारीफ करने प ...और पढ़ें

    अरमान मलिक को विशाल पांडे के पैरेंट्स ने लगाई लताड़, (X Image)
    अरमान मलिक को विशाल पांडे के पैरेंट्स ने लगाई लताड़, (X Image)

    HighLights

    1. विशाल के पैरेंट्स ने बनाया वीडियो
    2. अरमान को बाहर निकालने की मांग
    3. बिग बॉस से लगाई न्याय की गुहार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 अब तक का सबसे विवादित सीजन साबित हो रहा है। शो के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स अपनी हद पार करते हुए नजर आए। विशाल पांडे को अरमान मलिक ने ऑन कैमरा थप्पड़ मारा और अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विशाल की बहन और दोस्त पहले ही अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और अब उनके माता-पिता ने रिएक्ट किया है।

    विशाल पांडे की पैरेंट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे को बेगुनाह बताया और अरमान मलिक को बिग बॉस से बाहर निकाल की मांग की।

    विशाल का रो-रोकर बुरा हाल

    विशाल पांडे की मां वीडियो में हाथ जोड़कर और रोते हुए कहती हैं, "मेरा आपसे निवेदन है कि उस इंसान को घर से बाहर निकालो, जिसने मेरे बच्चे पर हाथ उठाया। आज तक हमने उस पर कभी हाथ नहीं उठाया, उसे बेहद प्यार से पाला है। हमने बिग बॉस में ये सोचकर अपने बच्चे को नहीं भेजा था कि कोई इस पर हाथ उठाएगा। ये बात हम लोगों से सहन नहीं हो रहा है। मैंने जब से सुना है मेरा दिल बैठा जा रहा है।"

    यह भी पढ़ें- BB OTT 3: विशाल पांडे का एक और वीडियो हुआ वायरल, Armaan Malik को लेकर लवकेश से बोली थी ये बात

    अरमान को बताया क्रिमिनल

    इसके बाद विशाल के पिता कहते हैं, "वीडियो बनाने का मकसद यही है कि बिग बॉस में दिखाया जा रहा है कि विशाल की पर्सनैलिटी फेक है। वो जैसा है वैसा ही वो खुद को दिखा रहा है। उसका एक ही चेहरा है वही दिखा रहा है। दूसरी बात उस पर इल्जाम लग रहे हैं, उसके कैरेक्टर को लेकर बात बोली जा रही है कि उसने कृतिका को लेकर गलत बात की है, तो आप मुझे बताए कि किसी की तारीफ करना कैसे गलत हो सकता है। उसने कहा कि 'भाभी आप सुंदर लगती है। भाभी आप मेकअप के बिना भी सुंदर लगती है।' इसमें उसने क्या गलत कह दिया है। मेरी अब बिग बॉस और मेकर्स से हाथ जोड़कर विनती है कि अरमान ने मेरे बेटे को थप्पड़ मारा है, उस क्रिमिनल को बाहर निकाला जाए।"

    यह भी पढ़ें- Anjali Arora ने विशाल को थप्पड़ मारने पर Armaan Malik की लगाई क्लास, गौहर खान ने कहा- 'क्या मैरिड लोगों को...'