Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर ने लिया सना सुल्तान की उर्दू का टेस्ट, अरमान बोले- 'ये पागल बना रही थी'

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 09:00 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 के वीकेंड का वार एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है। इसमें होस्ट अनिल कपूर बिग बॉस की कंटेस्टेंट सना सुल्तान की उर्दू का टेस्ट लेते हुए न ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस ओटीटी 3 (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो आया सामने
    2. अनिल कपूर ने की सना सुल्तान के साथ मस्ती
    3. कंटेस्टेंट का होस्ट ने लिया टेस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार वीकेंड का वार काफी जबरदस्त होने वाला है। होस्ट अनिल कपूर फिर से कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आ सकते हैं। इस बार उनके साथ स्टेज पर एल्विश यादव और फैजल शेख (फैजू) भी दिखाई देने वाले हैं। वहीं, होस्ट बाकी कंटेस्टेंट के साथ मस्ती भी करेंगे, जिसका प्रोमो सामने आ गया है।

    इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि एक्टर बिग बॉस की कंटेस्टेंट सना सुल्तान का उर्दू का टेस्ट लेते हुए नजर आ रहे हैं और बाकी घर वाले भी सदस्य की टांग खिंचाई कर रहे हैं। फैंस को यह प्रोमो काफी पसंद आ रहा है।

    यह भी पढ़ें: कपड़े बदल रहे थे अदनान शेख, शिवानी ने कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देख बौखलाए फैंस, बोले- बेशर्मी की हद हो गई

    अनिल कपूर ने लिया सना का टेस्ट

    बिग बॉस ओटीटी 3 में सना सुल्तान की नैजी और कई दूसरे कंटेस्टेंट के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली, तो वहीं कुछ के साथ उनकी लड़ाई भी हुई। अब जियो सिनेमा ने एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमे सभी कंटेस्टेंट लिविंग एरिया में बैठे नजर आ रहे हैं और अनिल कपूर सना की उर्दू का टेस्ट लेते हैं। वह कहते हैं कि मैं आपसे कुछ उर्दू के लब्ज पूछूंगा और आपको उसका मतलब बताना है।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    सना को नहीं आती उर्दू!

    प्रोमो में देखने को मिला कि जैसे ही अनिल कपूर ने पहला शब्द पूछा, तो सना ने उसका जवाब भी दिया। फिर एक्टर बताते हैं कि वो गलत है। इसके बाद सना कहती है कि बहुत मुश्किल पूछ रहे हैं आप। हालांकि, वह बाकी शब्द भी नहीं बता पाती।

    खबरें और भी

    बाकी कंटेस्टेंट ने की टांग खिंचाई

    सना कहती हैं आप कहां-कहां से ये शब्द लेकर आए हैं। तभी रणवीर बोलते हैं कहां से आए हैं वो छोड़ो मतलब बताओ, तो अरमान कहते हैं कि ये पागल बना रही थी कि इस उर्दू आती है, जबकि इसे उसका ए भी नहीं आता।

    यह भी पढ़ें: फिनाले में पहुंचने के लिए विशाल पांडे ने बनाया मास्टर प्लान, Bigg Boss OTT 3 के फाइनलिस्ट होंगे ये कंटेस्टेंट्स!