Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कपड़े बदल रहे थे अदनान शेख, शिवानी ने कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देख बौखलाए फैंस, बोले- बेशर्मी की हद हो गई

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 06:33 PM (GMT+05:30)

    अदनान शेख (Adnaan Shaikh) की जब से बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री हुई है तब से फैंस में उनकी जर्नी को देखने की इच्छा बनी हुई है। अदनान पॉपुलर यूट्यूबर हैं ...और पढ़ें

    अदनान शोख और शिवानी कुमारी. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    अदनान शोख और शिवानी कुमारी. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. वाइल्ड कार्ड एंट्री हैं अदनान शेख
    2. शिवानी कुमारी की हरकत देख बौखलाए फैंस
    3. शिवानी की हरकत पर मेकर्स को लगाई लताड़

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस ओटीटी 3' इन दिनों चर्चा में है। शो में मेकर्स कई तरह के ट्विस्ट और टर्न लाने के प्रयास में हैं। कुछ दिन पहले ही मशहूर यूट्यूबर अदनान शेख (Adnaan Shaikh) की एंट्री हुई। उनके आने के बाद से घर का माहौल भले ही नहीं बदला, लेकिन कंटेस्टेंट्स का तालमेल जरूर बदला है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हर एक टास्क भी मुश्किल होता जा रहा है।

    अदनान शेख, विशाल पांडे के अच्छे दोस्त बताए जाते हैं। घर में आते ही दोनों की एक दूसरे के साथ बॉन्डिंग देखने को मिली। वहीं, अदनान की लवकेश के साथ ठनी रहती है। इनमें से कौन घर में होगा और कौन बाहर जाएगा, यह तो आने वाले दिनों में पता लगेगा। फिलहाल शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने अदनान के साथ एक ऐसी हरकत की, जिसे देख यूजर्स का उन पर और मेकर्स पर गुस्सा फूट पड़ा है।

    यह भी पढ़ें: फिनाले में पहुंचने के लिए विशाल पांडे ने बनाया मास्टर प्लान, Bigg Boss OTT 3 के टॉप 3 होंगे ये कंटेस्टेंट्स!

    शिवानी ने की अदनान के साथ ऐसी हरकत

    'बिग बॉस ओटीटी 3' के बीते एपिसोड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अदनान चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते देखे जा सकते हैं। वह पायजामा पहनते हैं और ऊपर कुछ भी नहीं पहना है। वह अपने पायजामे का नाड़ा बांध ही रहे होते हैं कि तभी शिवानी वहां आकर कुछ ऐसा कर देती हैं, जिसे देख लोगों को विशाल और कृतिका वाले हादसे की याद आ जाती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Big Boss Ott 3 (@bigboss._ott3)

    दरअसल, शिवानी अचानक से अदनान के पास आकर उनका नाड़ा खींच देती हैं। वह तो गनीमत रही कि अदनान ने नाड़े को टाइट पकड़ा होता है। इसके बाद शिवानी वहां से हंसते हुए गार्डन एरिया में आ जाती हैं और वहां जोर-जोर से हंसने लगती हैं। इस हरकत पर शिवानी की हंसी रुकने का नाम नहीं लेती। लेकिन यूजर्स को यह सब देख अच्छा नहीं लगा।

    खबरें और भी

    फैंस ने लगाई क्लास

    एक यूजर ने कमेंट किया, 'कितनी बेशर्म है ये।' एक ने लिखा, 'अब तो बेशर्मी की हद हो गई।' एक यूजर ने शो में इक्वॉलिटी पर सवाल खड़ा किया है। उसने लिखा, 'जब एक लड़के ने सिर्फ इतना कहा था कि मुझे भाभी सुंदर लगती है वो भी उसने कहा कि सही वे में कह रहा हूं, तब उसे पीटा गया सारी लड़कियों ने उसे जलील किया और अब सबको हंसी आ रही है यही इक्वॉलिटी है न?'

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 में कंटेस्टेंट ने दिया एक-दूसरे को लूजर का टैग, Armaan-Vishal में फिर हुई बहस