यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3 जीतने के बाद Sana Makbul ने किया पहला पोस्ट, बोलीं- जर्नी किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं
सना मकबूल ने बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अब वह अपने खास दोस्तों और फैंस के साथ इस जीत का जश्न मना रही है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया ...और पढ़ें

HighLights
- सना मकबूल ने जीती बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी
- चमचमाती ट्रॉफी के साथ विनर को मिले 25 लाख रुपये
- विनर बनने के बाद शेयर किया पहला पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 अब खत्म हो चुका है और इस बार ट्रॉफी सना मकबूल ने अपने नाम की है। सना ने डेढ़ महीने बिग बॉस के घर में रहकर फैंस को अपना शानदार गेम दिखाया। कुछ कंटेस्टेंट के साथ उनकी लड़ाई हुई, तो कुछ के साथ दोस्ती भी हुई। हालांकि, उन्हें पहले दिन से ही खुद पर यह भरोसा था कि वो विनर बनेंगी।
जब भी अनिल कपूर वीकेंड का वार पर आते तो कई बार सना की क्लास भी लगती थी। अब जब वह बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी और 25 लाख रुपये की इनाम राशि अपने नाम कर चुकी हैं, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसकी खुशी जाहिर करते हुए पहला पोस्ट किया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 से बाहर होते ही Kritika Malik ने तोड़ी शादी पर चुप्पी, बोलीं- 'तब हम सोशल मीडिया पर नहीं'
सना ने शेयर किया अपनी जर्नी का वीडियो
सना मकबूल ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी बिग बॉस ओटीटी 3 की एक जर्नी का वीडियो शेयर किया है। इसमें वह टास्क करते हुए, वीकेंड का वार पर डांट खाते हुए और रोते हुए दिखाई दे रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में भी लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि और बिग बॉस ओटीटी 3 के खत्म होने के साथ, यहां हमारी दिवा की बेदाग जर्नी को दिखाया गया है। एक ऐसी जर्नी जो किसी रोलरकोस्टर की सवारी से कम नहीं रही। अकेले भेड़िये की तरह खेलते हुए, उसने घर में हर चीज का डटकर सामना किया, ऐसे रिलेशन बनाए जो सबसे अलग थे और सभी पर अपनी छाप छोड़ी।
खबरें और भी
सना ने किया सभी का शुक्रिया
इसके आगे विनर ने लिखा कि उसने अडिग ताकत के साथ लड़ाई लड़ी, वह रोने और अपनी भावनाएं दिखाने से कभी नहीं कतराती थीं, लेकिन एक बार भी उन्होंने हार मानने का विचार नहीं किया। हर चुनौती के दौरान, उन्होंने अपने दिवा रवैये को बरकरार रखा और जब भी उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा गया तो वह जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहीं।
कई लोगों द्वारा गलत समझे जाने और अक्सर दिखावा करने का लेबल लगाए जाने के बाद भी उन्होंने खुद को बनाए रखने का फैसला किया। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, जो इस दौरान उसके साथ खड़े रहे, आप सभी सना के सितारे आप लोग जादुई हैं। आपके अटूट प्यार और समर्थन से हमारी रानी ने यह कर दिखाया है। वाकई सना की जर्नी एक विजयी अंत से कम की हकदार नहीं थी। ट्रॉफी घर है।