Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: तीन साल पहले एल्विश यादव और आशिका भाटिया की हुई थी गंदी लड़ाई, जानें- क्या था विवाद

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 11:45 AM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। एल्विश यादव और आशिका भाटिया ने शो में दमदार एंट्री मारी। दोनों के ब ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT season 2 know what was controversy between Elvish Yadav Aashika Bhatia. Photo- Instagram
    Bigg Boss OTT season 2 know what was controversy between Elvish Yadav Aashika Bhatia. Photo- Instagram

    HighLights

    1. दो दुश्मनों की 'बिग बॉस ओटीटी 2' में हुई एंट्री
    2. एल्विश यादव और आशिका भाटिया के बीच हो चुकी है गंदी लड़ाई
    3. क्या बिग बॉस में आमने-सामने खड़े होंगे आशिका और एल्विश?

     नई दिल्ली, जेएनएन। Elvish Yadav Aashika Bhatia Fight Reason: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' का बीता एपिसोड खास रहा। दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स एल्विश यादव (Elvish Yadav) और आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) ने धमाकेदार अंदाज में शो में एंट्री मारी। दोनों ने कैप्टेंसी के दावेदार अविनाश सचदेव और मनीषा रानी के साथ एक टास्क किया।

    इस टास्क में मनीषा रानी (Manisha Rani) जीतीं और वह पहली बार कैप्टन बनीं। इसके बाद घर में एल्विश और आशिका की एंट्री हुई। घर में आते ही अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने दोनों को कपल कहते हुए मजे लिए। एल्विश कहते हैं कि जब उन्होंने आशिका का नाम सुना तो वह बिल्कुल चौंक गए थे। बाद में आशिका भाटिया से बेबीका धुर्वे (Bebika Dhurve) ने एल्विश संग उनकी लड़ाई के बारे में पूछा।

    आशिका-एल्विश ने अपनी पुरानी लड़ाई का किया जिक्र

    आशिका भाटिया ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान एल्विश ने उन्हें रोस्ट किया था। साथ ही बॉडी शेम भी किया था। इस बात से उनका बहुत दिल दुखा था। हालांकि, उन्होंने इस बात का ज्यादा बतंगड़ नहीं बनाया था। बाद में बेबीका ने एल्विश और आशिका की आपस में बात करवाई, तब यूट्यूबर ने कहा कि उन्होंने बॉडी शेम किए जाने पर माफी मांगी थी और इसका वीडियो भी उनके यूट्यूब चैनल पर मौजूद है। आशिका ने कहा कि उन्होंने उनका ये वीडियो नहीं देखा।

    क्या था एल्विश यादव-आशिका भाटिया का विवाद?

    एल्विश यादव और आशिका भाटिया के बीच साल 2020 में बड़ा बवाल हो गया था। एल्विश ने आशिका को रोस्ट करते हुए उनकी तुलना कार और बोनट से कर दी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया स्टार का गुस्सा फूट गया था और उन्होंने लीगल एक्शन की धमकी दे दी थी। एक लंबे चोड़े पोस्ट में आशिका ने कहा था कि साइबर बुलिंग और बॉडी शेमिंग एक अपराध है और वह उनके खिलाफ एक्शन ले सकती हैं। उन्होंने ये भी कहा था, 'इसे आप धमकी समझें या मशविरा।'

    आशिका भाटिया के ही अंदाज में एल्विश ने भी जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि वह आशिका की इन धमकियों से नहीं डरते हैं। उन्होंने कबूला था कि बॉडी शेमिंग क्राइम है, लेकिन वह न तो उनकी धमकी लेने में इंट्रेस्टेंड हैं और ना ही मशविरा। एल्विश का ये भी कहना था कि अगर उन्हें लीगल एक्शन करना है तो कर ले। बचकर निकलना होगा तो निकल जाएंगे।

    खबरें और भी

    अब दोनों 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में बंद है। देखते हैं कि उनके बीच का रिश्ता बदलता है या और बद्तर होता है?