Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT Winner दिव्या अग्रवाल एक्स वरुण सूद की बहन के खानदानी गहने करेंगी वापस, कहा- ना कभी पहना, ना...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 23 Feb 2023 03:40 PM (IST)

    Bigg Boss OTT Winner Divya Aggarwal बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल पर आरोप लगा है कि उन्होंने उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद के गहने वापिस नही ...और पढ़ें

    Bigg Boss OTT Winner Divya Aggarwal: बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल है।
    Bigg Boss OTT Winner Divya Aggarwal: बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT Winner Divya Aggarwal: बिग बॉस ओटीटी विनर रह चुकी दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद कभी आईटी कपल हुआ करते थे। हालांकि, पिछले वर्ष दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए थे। उनके ब्रेकअप की खबरों से फैंस में भी निराशा छा गई थी। दिव्या अग्रवाल के पास के गहनों को लेकर एक बार फिर दोनों चर्चा में आ गए हैं। कहा जाता है कि वरुण सूद ने अपने खानदानी गहने दिव्या अग्रवाल को दे दिए थे।

    दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी की विनर है

    दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी की विनर है। वह लंबे समय से वरुण सूद के साथ रिश्ते में थी। पिछले वर्ष उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था। टीवी इंडस्ट्री के दोनों पसंदीदा कलाकारों में से एक थे। दिव्या अग्रवाल ने अब अपूर्व पाडगावकर से सगाई कर ली है। अब दिव्या अग्रवाल वरुण सूद के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। उनकी वरुण की बहन अक्षिता सूद से ट्विटर पर लड़ाई हो गई थी।

    यह भी पढ़ें: Disha Patani ने हॉट फोटो शेयर कर फैंस को किया प्रोग्राम में इनवाइट, ट्रोल ने पूछा- पैंट खोलने की क्या जरूरत थी

    अक्षिता सूद ने दिव्या अग्रवाल पर गहने वापस नहीं करने का आरोप लगाया था

    अक्षिता ने दिव्या पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके खानदानी गहने वापस नहीं किए थे। इसपर दिव्या ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने ना ही कभी गहनों की मांग की थी और ना ही कभी उन्हें पहना है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उनकी मैनेजर हॉस्पिटल में है। इसके बावजूद वह फोन ले रही है। दिव्या अग्रवाल ने यह भी लिखा कि वरुण सूद ने ने बिग बॉस के दौरान एक जर्सी दी थी उसे भी वापस ले ली हैं।

    यह भी पढ़ें: बिग बॉस 13 में नजर आई Rashami Desai ने 'People' गाने पर किया बोल्ड डांस, फैंस ने कहा- कहर

    दिव्या अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है

    दिव्या अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद गहने लौटाने की बात कही है। दिव्या अग्रवाल अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Divya AmarSanjay Agarwal (@divyaagarwal_official)