विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बस अब बहुत हुआ...', Bigg Boss 20 में पति आसिफ खान और लव गिल के वीडियो पर भड़कीं पत्नी; ट्रोल्स को मिला जबाव

Published: Tue, 22 Sep 2026 09:43 AM (IST)

बिग बॉस 20 से आसिफ खान और लव गिल का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा था, जिसे ...और पढ़ें

HighLights

  1. आसिफ खान की पत्नी जेबा ने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

  2. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया

  3. लव गिल के साथ आसिफ खान का वीडियो हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंचायत फेम एक्टर आसिफ खान पहले हफ्ते से ही सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 20 (Bigg Boss 20)में काफी एक्टिव हैं। उनकी दोस्ती से लेकर कुछ कंटेस्टेंट्स संग उनकी दुश्मनी तक काफी चर्चा बटोर रही है। हालांकि पिछले कुछ समय से उनका एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा था, जिसमें वह लव गिल (Love Gill) को कसकर हग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बिग बॉस के घर के अंदर से आसिफ खान (Asif Khan)के इस वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें एक मैरिड मैन की बांउड्रीज के बारे में बता रहे हैं। अब हाल ही में लव गिल और आसिफ खान के कोजी हग वीडियो पर एक्टर की पत्नी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

आसिफ खान की पत्नी ने किया सपोर्ट

एक शादीशुदा मर्द की बांउड्रीज को लेकर आसिफ के कैरेक्टर पर उठ रहे सवालों को सुनकर अब उनकी पत्नी जेबा खुद को शांत नहीं रख पाईं। उन्होंने ट्रोलर्स को खरी खोटी सुनाते हुए सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, "बस अब बहुत हुआ। आसिफ की पत्नी होने के नाते साफ शब्दों में और पूरे दिल से एक बार मैं ये कहना चाहूंगी कि जो भी उनके बारे में अलग-अलग नेरेटिव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और हमारी शादी पर सवाल उठा रहे हैं, वो कृप्या 24 घंटे की लाइफ फीड देखें, सोशल मीडिया के वायरल क्लिप पर अपनी राय न बनाए।"

Screenshot 2026-09-22 093858

'हमारा रिश्ता पूरी तरह से सिक्योर है'

आसिफ खान की पत्नी ने आगे कहा, "आप सभी ने देखा होगा कि वह बिग बॉस में मेरे बारे में कितनी बातें करते हैं, हमारी जिंदगी और रिश्ते के बारे में हमेशा। आप मेरे पति के घर के अंदर उस व्यक्तित्व के बारे में देखेंगे, जो कुछ ही पलों में कैप्चर नहीं हो सकता। हमारा रिश्ता सिक्योर है, हम एक-दूसरे को बहुत ही अच्छी तरह से समझते हैं। इसमें कुछ एक्सप्लेन और जस्टिफाई करने की बात नहीं है। घर के अंदर हर कोई अपना गेम खेल रहा है। उन्हें खेलने दीजिए, लेकिन प्लीज किसी के गेम की वजह से उसके किरदार और शादी को जज न करें।"

जेबा ने अपने स्टेटमेंट में आखिर में कहा, "तो जो भी यह गेम देख रहा है, वह ये गेम देखें। इसमें आसिफ की जर्नी देखें, उनमें खुद को देखें और उनकी रियल पर्सनैलिटी के लिए उन्हें सपोर्ट करें। कुछ क्लिप स्टोरी बनवा सकते हैं, लेकिन जिंदगी की असलियत को नहीं बदल सकते।"

सलमान खान ने आसिफ को बताया बदतमीज

बीते वीकेंड के वार में सलमान खान (Salman Khan) ने जहां काजी तौकीर को हेल्थ पर प्रैंक करने पर समझाया, तो वहीं आसिफ खान के दो हफ्तों की लड़ाई को देखते और घर में गाली गलौच करने के कारण दबंग ने उन्हें घर का सबसे बदतमीज कंटेस्टेंट भी बता दिया। जिसके बाद आसिफ काफी उदास हो गए।

यह भी पढ़ें- 'घूम के चमाट मारो...' एक्ट्रेसेज को गलत तरीके से क्लिक करने पर भड़के Salman Khan, वरुण धवन को भी किया सपोर्ट

यह भी पढ़ें- 'अपनी शक्ल देखो...' कटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़के Salman Khan? 'बिग बॉस 20' में शर्ट उतारकर ट्रोलर्स को दिया चैलेंज