यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Naagin 6 में ज्यादा स्क्रीन टाइम चाहते थे प्रतीक सहजपाल, बोले- 'मैं बिना खाए-पिए 24 घंटे काम के लिए तैयार था'
Pratik Sehajpal On Naagin 6 टीवी शो नागिन 6 सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शोज में से एक है। शो ने टीआरपी की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाई। नागिन के किरद ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Pratik Sehajpal On Naagin 6: प्रतीक सहजपाल एक फेमस टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने बिग बॉस के जरिए खूब पहचान हासिल की। वह भले ही विनर नहीं बन पाए थे, लेकिन उन्होंने लाखों दिल जरूर जीते थे। हाल ही में, प्रतीक ने 'नागिन 6' में ज्यादा स्क्रीन टाइम न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है।
एकता कपूर का सुपरनेचुरल 'नागिन' टेलीविजन का सबसे पॉपुरल शो है। इसके हर सीजन हिट हुए और टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहे। तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) स्टारर 'नागिन 6' (Naagin 6) को भी काफी पसंद किया गया। डेढ़ साल तक ऑन-एयर रहे इस शो ने टीआरपी लिस्ट में कई हिट सीरियल्स को पीछे छोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें- Lock Upp 2: खतरों के खिलाड़ी का सबसे अजीब कंटेस्टेंट बनेगा लॉक अप का हिस्सा, रोहित शेट्टी के बाद रोएंगी कंगना?
नागिन 6 में ज्यादा काम न करने का प्रतीक सहजपाल को पछतावा
'नागिन 6' में तेजस्वी प्रकाश के अपोजिट कई स्टार्स बदले। प्रतीक सहजपाल भी इस शो का हिस्सा रहे। उनकी और तेजस्वी की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया। लोगों ने जमकर रील्स बनाए और उनकी तारीफें भी कीं, लेकिन प्रतीक शो में सिर्फ तीन महीने के लिए ही रह पाए। उनका स्क्रीन टाइम काफी कम रहा।
एक लेटेस्ट इंटरव्यू में प्रतीक सहजपाल ने बताया कि उन्हें 'नागिन 6' में और स्क्रीन स्पेस चाहिए था। इसके लिए वह कोई भी जतन करने के लिए तैयार थे। यहां तक कि 24 घंटे शूटिंग भी। वह काम के लिए इतने डेस्परेट थे कि वह कोई छुट्टी भी नहीं लेना चाहते थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ईटाइम्स संग बातचीत में प्रतीक ने कहा-
खबरें और भी
नागिन में काम करना अच्छा अनुभव रहा। मुझे थोड़ा और स्क्रीन टाइम मिलता तो मुझे खुशी होती। मैं वहां और काम करना चाहता था। मैं फर्श पर बैठने के लिए तैयार था, 24 घंटे काम करने को तैयार था, वो भी बिना खाना-पानी के।
प्रतीक सहजपाल के टीवी शोज
प्रतीक सहजपाल बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आ चुके हैं। वह फाइनलिस्ट बने थे। प्रतीक ने बिग बॉस 15 में भी अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी से फैंस का दिल जीता। हालांकि, इस बार भी ट्रॉफी उनके हाथ से फिसल गई। शो की विनर तेजस्वी प्रकाश बनी थीं। प्रतीक 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी नजर आ चुके हैं।