यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Elvish Yadav: विवादों में घिरे एल्विश यादव ने बताया अपना वेडिंग प्लान, बिग बॉस में किया था गर्लफ्रेंड का जिक्र
विवादों में घिरे एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने जेल से बाहर आने के बाद हाल ही में इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनके विवादों को लेकर भी बात की गई। इसके अलावा ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एल्विश यादव खबरों में बने रहते हैं। कभी विवादों को लेकर, तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर। हाल ही इन्फ्लुएंसर जेल जाने के कारण चर्चा में बने हुए थे। वहीं, अब वो उन्होंने अपनी शादी को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है कि लाइमलाइट में आ गए हैं।
एल्विश यादव कितना भी विवादों में क्यों न घिर जाए, उनके फैंस का सपोर्ट कम नहीं होता। ऐसे में अब जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू दिया। जहां इन्फ्लुएंसर ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।
यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui हुक्का पार्लर विवाद के बाद पहली बार हुए स्पॉट, एल्विश यादव के ट्वीट पर दिया ये रिएक्शन
जेल से बाहर आने के बाद दिया इंटरव्यू
एल्विश यादव से इंटरव्यू के दौरान उनके विवादों को लेकर भी बात की गई। इसके अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सवाल किया गया। गलट्टा इंडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपने वेडिंग प्लान के बारे में भी बताया। इन्फ्लुएंसर ने जल्द शादी करने की ओर इशारा किया।
एल्विश की लेडी लव
दरअसल, बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के दौरान एल्विश यादव ने अपनी लेडी लव का जिक्र किया था। इन्फ्लुएंसर ने कहा था कि बाहर कोई लड़की है, जिसे वो बेहद पसंद करते हैं। इंटरव्यू में एल्विश यादव से उनकी लेडी लव के बारे में बात करते हुए शादी को लेकर सवाल किया गया।

कब करेंगे एल्विश शादी ?
एल्विश यादव ने वेडिंग प्लान के बारे में बात करते हुए कहा कि फिलहाल अभी उनका कोई इरादा नहीं है। इस साल तो नहीं, लेकिन 2025 में वो शादी कर सकते हैं। हालांकि, एल्विश यादव कुछ भी साफ तौर कहने से बचते हुए नजर आए, लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कहा कि जब भी वो शादी करेंगे, पूरी दुनिया को बताएंगे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui की एक्स गर्लफ्रेंड Nazila Sitaishi ने होली पर मचाया धमाल, पार्टी में झूमती हुई आईं नजर
क्यों जेल गए थे एल्विश ?
एल्विश यादव का नाम बीते साल स्नेक वेनम केस से जुड़ा था। महीनों की जांच के बाद नोएडा पुलिस ने हाल ही में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इन्फ्लुएंसर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लिया गया था, लेकिन पांचवें दिन ही उन्हें बेल मिल गई।