Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Munawar Faruqui हुक्का पार्लर विवाद के बाद पहली बार हुए स्पॉट, एल्विश यादव के ट्वीट पर दिया ये रिएक्शन

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 12:31 AM (IST)

    मंगलवार को मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को लेकर खबर आई कि मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। तंबाकू के इस्तेमाल पर एक हुक्का बार में रेड ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारूकी हुक्का पार्लर विवाद के बाद पहली बार मीडिया में हुए स्पॉट, (X Image)
    मुनव्वर फारूकी हुक्का पार्लर विवाद के बाद पहली बार मीडिया में हुए स्पॉट, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का विवादों से चोली दामन का साथ है। शो के दौरान भी पर्सनल लाइफ को लेकर उन पर कई गंभीर आरोप लगे थे। अब हाल ही में मुनव्वर फारूकी हुक्का पार्लर में रेड के दौरान पुलिस हिरासत में ले लिए गए। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इस विवाद के बाद कॉमेडियन अब पहली बार मीडिया में स्पॉट हुए हैं।

    मुनव्वर फारूकी के पुलिस हिरासत में जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। कॉमेडियन के फैंस उन्हें लेकर परेशान हो गए। वहीं, अब मुनव्वर फारूकी मीडिया में स्पॉट हुए, तो उनके फैंस ने राहत की सांस ली।

    यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui की एक्स गर्लफ्रेंड Nazila Sitaishi ने होली पर मचाया धमाल, पार्टी में झूमती हुई आईं नजर

    मीडिया में स्पॉट हुए मुनव्वर

    मुनव्वर फारूकी, रवीना टंडन की फिल्म पटना शुक्ला के प्रीमियर पर पहुंचे। हुक्का बार विवाद के बाद ये पहला मौका था, जब कॉमेडियन पब्लिक में सामने आए। इवेंट में मुनव्वर फारूकी, अरबाज खान के बेटे अरहान खान के साथ भी पोज करते हुए नजर आए।

    वायरल हुआ मुनव्वर का वीडियो

    मुनव्वर फारूकी के कई वीडियो पटना शुक्ला के इवेंट से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कॉमेडियन फैंस के बीच घिरे हुए भी नजर आए। इन सबके बीच सबसे ज्यादा ध्यान मुनव्वर फारूक के वीडियो ने खींचा। जिसमें उन्हें एल्विश यादव के ट्वीट को लेकर सवाल किया गया।

    खबरें और भी

    एल्विश के ट्वीट पर मुनव्वर का रिएक्शन

    मुनव्वर फारूकी के पुलिस हिरासत में जाने के बाद एल्विश यादव ने एक ट्वीट शेयर किया। जिसमें उन्होंने कॉमेडियन की गिरफ्तारी की तरफ इशारा करते हुए कि बिग बॉस जीतने के बाद सबका बुरा टाइम शुरू हो जाता है क्या। मुनव्वर फारूकी से जब इस ट्वीट के बारे में सवाल में किया गया, तो वो बिना जवाब दिया वहां से चले गए।

    यह भी पढ़ें- Mannara Chopra ने दिखाई होली की अनदेखी झलक, पार्टी में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती संग की खूब मस्ती

    मुनव्वर का हुक्का बार विवाद

    मुनव्वर फारूकी को लेकर मंगलवार को खबर आई कि उन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तंबाकू के इस्तेमाल की शिकायत पर एक हुक्का बार में रेड मारी गई। जहां मुनव्वर फारूकी भी मौजूद थे। 6 अन्य लोगों के साथ उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, बाद में मुनव्वर फारूकी को छोड़ दिया गया।