Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Charu Asopa का खुलासा- पति राजीव सेन के साथ बिगड़े रिश्ते अब सामान्य, जो भी कहा उसके लिए पछतावा

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 22 Dec 2022 09:45 PM (IST)

    Charu Asopa Rajeev Sen Divorce चारू असोपा टीवी कलाकार है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह अपने पति राजीव सेन से तलाक नहीं ले रही है औ ...और पढ़ें

    Charu Asopa Rajeev Sen Divorce: चारू असोपा ने अपने डिवोर्स पर बात की है।
    Charu Asopa Rajeev Sen Divorce: चारू असोपा ने अपने डिवोर्स पर बात की है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Charu Asopa Rajeev Sen Divorce: चारू असोपा और राजीव सेन ने हाल ही में अलग-अलग दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि दोनों तलाक लेने वाले हैं लेकिन अब चारू असोपा के नए खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि राजीव सेन के साथ उनके रिश्ते सामान्य हो गए हैं। उन्होंने अपने बेटे जियाना के बारे में भी बात की। चारू असोपा ने यह भी कहा कि पति को लेकर कही गई बातों से वह दुखी है। 

    जो भी बातें कही गई है इसका उन्हें बहुत पछतावा है

    चारू असोपा ने यह भी कहा कि उनकी बेटी जियाना जल्द बड़ी हो जाएगी और उसे बहुत चीजें देखनी है। उन्होंने यह भी कहा कि पति और उन्होंने जो भी बातें कही है। इससे उन्हें बहुत पछतावा है। चारू असोपा और राजीव सेन ने 2019 में शादी की थी। दोनों ने फिर अलग होने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह दोबारा अपनी शादी को अवसर देना चाहते हैं लेकिन फिर पिछले महीने दोनों ने अलग होने की पुष्टि की। तब चारू ने कहा था कि राजीव ने उनके साथ चीट किया है।

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: नेटफ्लिक्स पर मूवीज और सीरीज में डार्लिंग, जामताड़ा और आरआरआर का रहा दबदबा, देखें पूरी लिस्ट

    View this post on Instagram

    A post shared by Charu Asopa (@asopacharu)

    चारु असोपा ने कहा है, 'जी हां, मेरे और राजीव सेन के बीच चीजें सामान्य हैं'

    चारु असोपा ने कहा है, 'जी हां, मेरे और राजीव के बीच चीजें सामान्य हैं। हम हमारे रिश्ते को सामान्य रखना चाहते हैं क्योंकि जियाना तेजी से बढ़ रही है और वह चीजों को समझने लगी है। मैं नहीं चाहती कि कोई और खराबी हो।' उन्होंने आगे कहा, 'पहले ही बहुत कुछ कह दिया गया है। दोनों तरफ से जब वह बड़ी होगी तो वह यह सब देखेगी। मुझे लगता है कि मैं और राजीव इसे लेकर पछताएंगे लेकिन जो हो गया सो हो गया। अब अभी की बातें हैं, अब हमें थोड़ा समझ जाना चाहिए।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Charu Asopa (@asopacharu)

    यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput के निधन के बाद बॉलीवुड छोड़ना चाहते थे अमित साध, कहा- यह समाज की असफलता

    राजीव सेन ने एक ब्लॉग में कहा है, 'मैं अच्छा बनने की कोशिश कर रहा हूं'

    इसके पहले राजीव सेन ने एक ब्लॉग में कहा था, 'मैं उनके संपर्क में हूं। मैं अपनी ओर से प्रयास कर रहा हूं। मैं अच्छा बनने की कोशिश कर रहा हूं। मैं अच्छे व्हाट्सएप मैसेजेस भेजता हूं ताकि वह अच्छी महसूस करें। मैं भले उसके साथ अभी नहीं हूं लेकिन मैं चाहता हूं मेरी बेटी ठीक रहे। इतना तो मैं कर ही सकता हूं।'

    खबरें और भी