यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bharti Singh: रैम्प वॉक के बाद भारती सिंह ने सेकेंड बेबी प्लानिंग पर कही ये बात, बताया कब आएगी गोला की बहन
Bharti Singh भारती सिंह मशहूर कॉमेडियन हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। भारती के साथ ही उनके बेटे गोला को भी लोग काफी पसंद करते हैं। हाल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। लाफ्टर क्वीन के नाम से मशहूर भारती सिंह अपनी हाजिरजवाबी और सेंस ऑफ ह्यूमर को लेकर काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कॉमेडी शो के जरिये ही अपनी पहचान बनाई है। कम हाइट और ज्यादा वजन होने के बाद भी भारती ने ग्लैमर वर्ल्ड में अपना मुकाम हासिल किया है।
हाल ही में उन्होंने एक फैशन शो में अपने बेटे गोला उर्फ लक्ष्य के साथ रैम्प वॉक किया, जिसका वीडियो सभी को खूब पसंद आया। इस दौरान उनके साथ कृष्णा अभिषेक भी नजर आए, जिन्होंने गोला को गोद में लिए स्टेज पर एंट्री की।
कब करेंगी सेकेंड बेबी प्लानिंग?
बीती रात को आयोजित हुए बेटी फैशन शो में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे रैम्प वॉक करते नजर आए। इस दौरान भारती ने भी पहली बार गोला के साथ रैम्प वॉक किया। गोला ने न सिर्फ अपनी मां को कम्पनी दी, बल्कि लोगों को ग्रीट करते हुए वेव भी किया। उनकी नटखट और चुलबुली अदाओं ने सोशल मीडिया यूजर्स को उनका दीवाना बना दिया है। इस बीच उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह सेकेंड बेबी प्लानिंग कब करेंगी।
View this post on Instagram
हाल ही में सेलिब्रेट किया गोला का बर्थ डे
एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में भारती सिंह ने कहा कि गोला जब दो साल का हो जाएगा, तब वह दूसरे बच्चे की प्लानिंग करेंगी। बता दें कि हर्ष और भारती ने 03 अप्रैल को गोला का पहला बर्थ डे सेलिब्रेट किया। लक्ष्य अभी 14 महीने का है।
खबरें और भी
भारती सिंह वर्कफ्रंट
कॉमेडी क्वीन कही जाने वालीं भारती सिंह ने करियर की शुरुआत कॉमेडी शो का पार्टिसिपेंट बनकर की थी। वह 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' शो की सेकेंड रनर अप रही हैं। इसके बाद उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस' नाम का शो किया। भारती ने 'द कपिल शर्मा शो' में भी बुआ बनकर सबको हंसी से लोटपोट किया है। इसके अलावा वह कई अवॉर्ड शो भी होस्ट कर चुकी हैं।
भारती ने इंडियाज गॉट टैलेंट के तीन सीजन (5,6 और 7) होस्ट किए हैं। 2020 में आए शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को भी भारती ने होस्ट किया था। इस शो को उन्होंने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर होस्ट किया था।