Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sugandha Mishra Pregnancy: जल्द मां बनने वाली हैं कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा, शेयर की बेबी बंप संग खास तस्वीरें

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 02:52 PM (IST)

    Sugandha Mishra Pregnancy कपिल शर्मा के शो में आ चुकी कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल एक्ट्रेस जल् ...और पढ़ें

    Comedian Sugandha Mishra Pregnancy Photo Credit Instagram
    Comedian Sugandha Mishra Pregnancy Photo Credit Instagram

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sugandha Mishra Pregnancy: सिंगर और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) ने 15 अक्टूबर को अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल, एक्ट्रेस जल्द मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर बेबी बंप की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

    यह भी पढ़ें- Sugandha Mishra के पति संकेत भोसले की तबियत हुई खराब, डॉक्टर ने कहा इन्हें नींद की...

    सुगंधा मिश्रा जल्द ही मां बनने वाली हैं

    सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले के घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। ये कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है।  सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) ने पति संकेत भोसले संग इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें शेयर करते हुए ये खुशखबरी शेयर की है। कपल ने अपने आने वाले बच्चे की जानकारी दी है।

    नवरात्रि के मौके पर साझा की गुड न्यूज

    आज यानी 15 अक्टूबर 2023 बेहद खास दिन है आज से नवरात्रि की शुरुआत हुई है।  तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'जल्द ही कोई आने वाला है। हम बिल्कुल भी इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें। फोटोज में सुगंधा मिश्रा मैरून कलर के थाई-हाई स्लिट गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। वहीं, संकेत पिंक शर्ट और डेनिस जींस में नजर आ रहे हैं।  

    View this post on Instagram

    A post shared by Sugandhaa S Misshra (@sugandhamishra23)

    दो साल पहले की थी शादी 

    सुगंधा मिश्रा और संकेत साल 2021 में शादी रचाई थी। कोरोना काल में दोनों ने बेहद सादगी से अपने परिवार के बीच शादी की थी। दोनों सालों से अच्छे दोस्त रहे और उनके अफेयर के खबरों की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। अब शादी के दो साल बाद ये कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है।  

    यह भी पढ़ें- सुगंधा-संकेत ने उड़ाया कटरीना की शादी का मजाक, बोले- विक्की की शादी में कौशल ही अलाउ नहीं

    खबरें और भी