Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss: बिग बॉस के घर से निकलते ही इन कंटेस्टेंट्स की हुई चांदी, किसी ने खरीदी कार तो किसी ने घर

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 11:30 PM (IST)

    बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जो इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को नाम के साथ-साथ खूब पैसा भी देता है। इस शो में हर साल कई जानी-मानी हस्तियां भाग ल ...और पढ़ें

    बिग बॉस के बाद चमकी इन कंटेस्टेंट्स की किस्मत (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस के बाद चमकी इन कंटेस्टेंट्स की किस्मत (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss: बिग बॉस सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक है, जो अक्सर अपने मनोरंजक कंटेंट से हर किसी का ध्यान खींचता है। हर सीजन में विभिन्न क्षेत्रों के सेलेब्स और जानी-मानी हस्तियों को इस शो में भाग लेते हुए देखा जाता है। इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट की रियल पर्सनालिटी देखने को मिलती है।

    दर्शक भी हर साल बिग बॉस शो का इंतजार करते हैं। आज हम उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्होंने शो खत्म होते ही अपने लिए घर या फिर कार खरीदी। बता दें हाल ही में बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट जिया शंकर एक लग्जरी कार की मालकिन बनी हैं। आइए देखते हैं इस लिस्ट में और कौन से कंटेस्टेंट्स शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss: श्वेता तिवारी से लेकर जैस्मिन भसीन तक, बिग बॉस के वो कंटेस्टेंट्स जिन्होंने शो में बहाए खूब आंसू

    जिया शंकर

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम जिया शंकर का आता है। जिया को हाल ही में बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 में देखा गया था। शो से निकलते ही जिया ने लग्जरी गाड़ी खरीदी है। एक्ट्रेस ने एक ब्लैक BMW को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया है।

    अर्चना गौतम

    अर्चना गौतम कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन 'बिग बॉस 16' में हिस्सा लेने के बाद से वह सुर्खियों में आईं। अर्चना ने शो से बाहर आकर अपने लिए एक शानदार किआ कार खरीदी। अर्चना ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर की थी।

    खबरें और भी

    शहनाज गिल

    शहनाज गिल आज जाना-पहचाना नाम बन गई हैं। शहनाज ने जब बिग बॉस में एंट्री ली, तो उन्हें कोई नहीं जानता था, लेकिन घर से वो सुपरस्टार बनकर निकलीं। घर से बाहर आते ही शहनाज ने मुंबई में अपने सपनों का घर खरीदा। शहनाज सलमान खान के साथ बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं। 

    शिव ठाकरे

    शिव ठाकरे ने अपने गेम से हर किसी का दिल जीता, साथ ही उन्होंने खूब पैसा भी कमाया। घर से बाहर आने के बाद शिव ने भी शानदार कार तो खरीदी ही साथ ही मुंबई में एक रेस्टोरेंट की भी शुरुआत की। शिव ठाकरे आज लाखों दिलों की जान बन गए हैं। 

    सुंबुल तौकीर खान

    सुंबुल तौकीर खान को 'बिग बॉस 16' के सीजन में देखा गया। बता दें, शो में सुंबुल सबसे यंग कंटेस्टेंट थीं। साथ ही रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे सबसे ज्यादा फीस भी लेती थीं। बिग बॉस में वो आखिरी हफ्ते तक टिकी रही थीं। आप सभी को बता दें घर से बाहर आने के बाद सुंबुल ने खुद के लिए मुंबई में घर खरीदा था। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Sumbul Touqeer (@sumbul_touqeer)

    प्रियंका चाहर चौधरी

    'उड़ारियां' फेम प्रियंका चाहर चौधरी ने शो में खूब लाइमलाइट बटोरी। अपने जबरदस्त गेम से प्रियंका ने हर किसी का दिल जीता था। 'बिग बॉस 16' का खिताब भी प्रियंका ने अपने नाम किया था। शो ने प्रियंका को खूब पैसा दिया और शो से निकलते ही उन्होंने भी लग्जरी गाड़ी खरीदकर अपना सपना पूरा किया।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे पर बरसे अर्जुन बिजलानी, कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट पर लगाई एक्ट्रेस को लताड़