Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मुझे गलत तरीके से...' Dalljiet Kaur ने पति निखिल पटेल संग टूटती शादी की खबरों पर किया रिएक्ट

    Updated: Sun, 11 Feb 2024 05:34 PM (GMT+05:30)

    Dalljiet Kaur Post दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने बीते साल 18 मार्च को NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) से मुंबई में परिवार और दोस्तों की मौजूदग ...और पढ़ें

    दलजीत कौर और निखिल पटेल (Photo Instagram)
    दलजीत कौर और निखिल पटेल (Photo Instagram)

    HighLights

    1. क्या दलजीत कौर की निजी जिंदगी में चल रही है परेशानी ?
    2. क्या अफ्रीका से भारत लौटी दलजीत कौर ?
    3. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dalljiet Kaur Post: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) इन दिनों अपनी दूसरी शादी में चल रही खटपट को लेकर सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने बीते साल की 18 मार्च को NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) से मुंबई में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी के करीब एक महीने बाद एक्ट्रेस पति संग अफ्रीका शिफ्ट हो गई थी।

    वहीं अब शादी के ठीक 11 महीने बाद ये कपल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बना हुआ हैं। पिछले दो दिनों से मीडिया में खबरें आ रही है कि एक्ट्रेस इन दिनों वापस अपने देश इंडिया लौट आई हैं और पति संग निजी जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना कर रही हैं। इन सबके बीच अब रविवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है और इस तरह की खबर फैलाने वालों को करारा जवाब भी दिया है। आइए जानते हैं क्या बोली एक्ट्रेस।

    यह भी पढ़ें- Dalljiet Kaur Video: बिकिनी पहन समंदर में उतरीं दलजीत कौर, सोशल मीडिया पर लोगों ने कर दिया ट्रोल

    दलजीत कौर का रिएक्शन

    दलजीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हालांकि, नवंबर से एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट नहीं किया है। वहीं रविवार को अदाकारा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक चैनल को लताड़ लगाई है जो उनकी और निखिल की टूटती शादी की खबरे फैला रहा है। एक्ट्रेस का कहना है कि, मैंने आपसे कभी बात नहीं की, कृपया मुझे गलत तरीके से उद्धृत न करें।

    यह भी पढ़ें- Dalljiet Kaur Back India: शादी के चार महीने बाद बेटे संग मुंबई लौटी दलजीत कौर, पति निखिल पटेल नहीं आए नजर

    शालीन भनोट से हुई थी पहली शादी

    दलजीत कौर की पहली शादी टीवी एक्टर शालीन भनोट से हुई थी। शालीन और दलजीत ने साल 2009 में शादी की थी, लेकिन 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया था। उस दौरान दलजीत ने शालीन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। 

    खबरें और भी