Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dalljiet Kaur Video: बिकिनी पहन समंदर में उतरीं दलजीत कौर, सोशल मीडिया पर लोगों ने कर दिया ट्रोल

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 10:30 PM (GMT+05:30)

    दलजीत कौर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति और बेटे संग एन्जॉय करते हुए वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडि ...और पढ़ें

    दलजीत कौर ने शेयर की बिकिनी में वीडियो (Photo Credit: Instagram)
    दलजीत कौर ने शेयर की बिकिनी में वीडियो (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. दलजीत कौर ने शेयर की बिकिनी में वीडियो
    2. पति और बेटे संग बीच पर एन्जॉय करते आईं नजर
    3. लोगों ने कमेंट कर दी प्रतिक्रिया

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dalljiet Kaur Video: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर छोटे पर्दे का एक जाना-माना नाम हैं। भले ही एक्ट्रेस ने अभी अपने काम से दूरी बना रखी हो, लेकिन दलजीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहां पर वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

    दलजीत कौर ने इसी साल अपने ने एनआरआई बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड निखिल पटेल संग शादी की है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति और बेटे के साथ बिकिनी में बीच पर एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Dalljiet Kaur: बालकनी में पति संग लिपलॉक करती दिखीं दलजीत कौर, यूजर्स बोले- शो ऑफ करना बंद करो

    दलजीत कौर ने बिकिनी में बिखेरा जलवा

    दलजीत कौर इस समय सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति और बेटे के साथ बीच पर आनंद लेते हुए नजर आ रही थीं। दलजीत के सेल्फी वीडियो में एक्ट्रेस रेड कलर की बिकिनी पहने कहर ढहा रही हैं। इस दौरान उनका न्यूड मेकअप और हवा में उड़ते बाल उनके वीडियो को और भी गजब बना रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'हॉलिडे मोड ऑन'।

    View this post on Instagram

    A post shared by DALLJIET KAUR PATEL ੴ (@kaurdalljiet)

    यूजर्स ने दी अपनी प्रतिक्रिया

    दलजीत के इस वीडियो पर यूजर्स अब अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की, तो कुछ ने उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं'। तो वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए दलजीत को 'हॉटी' कहा। इसके अलावा बेटे के सामने ऐसे बिकिनी पहनकर घूमना कुछ लोगों को पसंद नहीं आया।

    खबरें और भी

    इसी साल की है शादी

    बता दें कि दलजीत कौर ने बिजनेसमैन निखिल से इसी साल शादी की है। ये एक्ट्रेस की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी बिग बॉस फेम शालीन भनोट से हुई थी, लेकिन साल 2015 में दोनों के रास्ते अलग हो गए।

    यह भी पढ़ें: Dalljiet Kaur ने बिकिनी पहन पति संग शेयर की हनीमून तस्वीर, ट्रोलर्स बोले- इस तरह की तस्वीरें पोस्ट न करें