Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dalljiet Kaur: बालकनी में पति संग लिपलॉक करती दिखीं दलजीत कौर, यूजर्स बोले- शो ऑफ करना बंद करो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 26 Apr 2023 07:30 PM (IST)

    Dalljiet Kaur Romantic Video दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) संग सात फेरे लिए थे। एक्ट्रेस लगातार पति संग वीडियो ...और पढ़ें

    Dalljiet Kaur, Nikhil Patel, Dalljiet And Nikhil Wedding, Dalljiet Kaur TV Shows, Nikhil Patel Second Marriage, Dalljiet Second Marriage
    Dalljiet Kaur, Nikhil Patel, Dalljiet And Nikhil Wedding, Dalljiet Kaur TV Shows, Nikhil Patel Second Marriage, Dalljiet Second Marriage

     नई दिल्ली, जेएनएन। Dalljiet Kaur Romantic Video: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) एक बार फिर शादी कर अपना घर बसा चुकी है। उन्होंने 18 मार्च को NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) संग सात फेरे लिए थे। अब एक्ट्रेस शादी कर विदेश में जा बसी है। अब लगातार एक्ट्रेस पति संग वीडियो साझा करती रहती है। एक बार फिर उन्होंने एक वीडियो शेयर की है।

    दलजीत और निखिल का रोमांटिक वीडियो

    वीडियो में दलजीत पति को रोमांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह अपनी बालकनी में खड़ी कुछ निहारती दिखती हैं। वहीं कमरे से पति निखिल पटेल बालकनी में आते हैं और प्यार से उन्हें छूते हैं। फिर बाहों में ले लेते हैं। इस वीडियो पर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- यार तुम लोगों ने शादी असली में कि या बस इंस्टा पर रील बनाने के लिए की है। दूसरे ने लिखा- 'लोगों को दिखाना बंद करो, अपनी खुशी को शोऑफ करना बंद करो।

    View this post on Instagram

    A post shared by DALLJIET KAUR PATEL ੴ (@kaurdalljiet)

    एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

    यूजर को एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने एक यूजर को लिखा- 'आप प्लीज ऐसे अकाउंट्स को फॉलो मत कीजिए जिन्हें देख कर आपको अच्छा न लगे। इस कमेंट के साथ उन्होंने एक हार्ट भी बना भेजा।

    केन्या शिफ्ट दलजीत कौर

    शादी के बाद दलजीत कौर अपने पति के साथ केन्या शिफ्ट हो चुकी है। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीर भी साझा की थी। निखिल और दलजीत के दो बच्चे हैं। अब चारों एक साथ रहते हैं। दलजीत और निखिल की शादी 18 मार्च 2023 को हुई है। बता दें, दलजीत कौर ने साल 2009 में शालीन भनोट से शादी की थी।

    खबरें और भी

    दोनों की शादी महज 6 साल ही चल पाई। साल 2015 में उन्होंने तलाक ले लिया था। दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाए थे। पहली शादी टूटने के 8 साल बाद एक बार फिर दलजीत कौर प्यार और शादी को मौका दिया।