Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    निखिल पटेल ने Dalljiet Kaur संग शादी मानने से किया इनकार, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर खोला राज फिर किया डिलीट

    Updated: Sun, 26 May 2024 05:02 PM (IST)

    दलजीत कौर की पर्सनल लाइफ अब चर्चा में आ गई है। बीते दिन एक्ट्रेस ने अपने पति निखिल पटेल पर तंज कसते हुए एक पोस्ट किया था। अब फिर दलजीत ने कई खुलासे कि ...और पढ़ें

    दलजीत कौर और निखिल पटेल (Photo Credit: Instagram)
    दलजीत कौर और निखिल पटेल (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. दलजीत कौर ने किया एक और पोस्ट
    2. बताया शादी को नहीं मानते निखिल
    3. SN से पूछा ये सवाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे की एक्ट्रेस दलजीत कौर पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। उन्होंने बीते साल बिजनेसमैन निखिल पटेल संग दूसरी शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस अपने बेटे और पति के साथ केन्या चली गईं, लेकिन फिर कुछ महीनों बाद ही वह इंडिया वापस आ गईं।

    इसके बाद से यह खबरें आने लगी कि निखिल और दलजीत के बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा है, दोनों जल्द तलाक ले सकते हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कोई बयान जारी कर सफाई नहीं दी, लेकिन एक्ट्रेस अब सोशल मीडिया पर एक-एक पोस्ट कर निखिल की पोल खोल रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि निखिल ने यह शादी मानने से ही इनकार कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: 'शर्म आनी चाहिए तुम्हारी पत्नी...', Dalljiet Kaur का फूटा निखिल पटेल पर गुस्सा, खोल दी पति की पोल?

    दलजीत के साथ हुई शादी को नहीं मानते निखिल?

    दलजीत कौर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी शादी और निखिल से जुड़े कई खुलासे किए। हालांकि, कुछ देर बाद एक्ट्रेस ने उस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया।

    इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मेरे कपड़े, मेरा चूड़ा, मेरा मंदिर, मेरा हर समान वहीं है, मेरा घर वहीं है। मेरे बच्चे के कपड़े, किताबें और उम्मीद अपने पिता से, सब वहीं पर है। मेरा ससुराल, मेरे हाथों से बनाई हुई तस्वीर उस दीवार पर वहीं है। हर दीवान पे मेरी साड़ी है।

    खबरें और भी

    सिर्फ इतना ही नहीं, इसके आगे उन्होंने लिखा कि पति कह रहें हैं कि वो मेरा घर नहीं। कह रहे हैं कि शादी कभी हुई ही नहीं। क्या वो घर मेरा है। दलजीत ने आगे लिखा कि SN आपका क्या कहना है, क्या निखिल मेरे पति हैं। क्या हमारी शादी आपके हिसाब से भी नहीं हुई ।

    बता दें कि इससे पहले भी दलजीत कौर पोस्ट और कई स्टोरी शेयर कर निखिल और अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या फिर एक हुए Dalljiet Kaur और Nikhil Patel, तलाक की खबरों के बीच 'सिंदूर' लगाए एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर