यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खुलेगा Dalljiet Kaur के तलाक का सच! 'बिग बॉस' के घर में एक्ट्रेस बताएंगी दूसरे पति संग रिश्ते में खटास की वजह?
Dalljiet Kaur पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अब अभिनेत्री से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि दलजी ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस में आएंगी दलजीत कौर?
- दलजीत कौर के तलाक का खुलेगा राज!
- दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं दलजीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dalljiet Kaur Bigg Boss: छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। पिछले साल उन्होंने NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) के साथ दूसरी शादी की थी, लेकिन अब उनके अलग होने की खबरें लाइमलाइट में हैं।
दलजीत कौर ने पिछले साल मार्च में निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी की थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दलजीत ने अपने दूसरे पति से रास्ते अलग कर लिए हैं। वह भारत आ गई हैं। साथ ही पति का सरनेम भी हटा दिया है। यही नहीं, उन्होंने इंस्टाग्राम से निखिल को अनफॉलो भी कर दिया है। यही नहीं, उन्होंने निखिल संग शादी की तस्वीरें भी हटा दी हैं।
सलमान खान के शो में आएंगी दलजीत कौर?
अभी तक दलजीत कौर और निखिल पटेल में से एक किसी ने भी अपने अलग होने की घोषणा नहीं की है। तलाक की खबरों के बीच अब दलजीत को लेकर एक नई खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री विवादित रियलिटी शो में आएंगी और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज से पर्दा उठाएंगी।
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, दलजीत कौर फिर से बिग बॉस के घर में आने वाली हैं। वह सलमान खान के शो के अगले सीजन में आकर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज खोलेंगी। दलजीत कौर 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) या फिर 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' (Bigg Boss OTT 3) में नजर में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स या फिर एक्ट्रेस की तरफ से इस खबर को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- 'मुझे गलत तरीके से...' Dalljiet Kaur ने पति निखिल पटेल संग टूटती शादी की खबरों पर किया रिएक्ट
खबरें और भी
पहले भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं दलजीत कौर
दलजीत कौर पहले भी सलमान खान के शो में आ चुकी हैं। वह 'बिग बॉस सीजन 13' में नजर आई थीं, लेकिन तब वह एक हफ्ते के अंदर ही एविक्ट हो गई थीं। अगर इस बार वह शो में आती हैं तो वह ज्यादा समय तक रुक सकती हैं, क्योंकि इस बार उनके पास बताने के लिए बहुत कुछ है, जो फैंस भी जानना चाहते हैं।