विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुपाली गांगुली से झगड़ा है Sudhanshu Pandey के 'अनुपमा' छोड़ने की असल वजह! सामने आया पूरा सच

Published: Thu, 29 Aug 2024 01:30 PM (IST)

राजन शाही का पॉपुलर शो अनुपमा अब तक दमदार कहानी को लेकर सुर्खियां बटोरता आया है। अनुपमा के किरदार में ...और पढ़ें

'अनुपमा' शो से रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे
'अनुपमा' शो से रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे

HighLights

  1. सुधांशु पांडे ने 4 साल बाद छोड़ा 'अनुपमा'
  2. रुपाली गांगुली के साथ रहा है इश्यू
  3. सुधांशु के शो छोड़ने से सकते में फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी सीरियल 'अनुपमा' हमेशा से टीआरपी की रेस में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। राजन शाही के प्रोड्यूस किए गए इस शो की कहानी को हमेशा से लोगों का प्यार मिला है। न सिर्फ रुपाली गांगुली, बल्कि एक-एक किरदार ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। इस बीच वनराज का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने शो को अलविदा कह दिया है।

चार साल बाद छोड़ा शो

सुधांशु पांडे का अनुपमा सीरियल छोड़ना फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को चार साल दिए और अब वह शो छोड़ चुके हैं। सुधांशु ने अपने फैंस का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें इन चार सालों में बेशुमार प्यार किया। वहीं, सुधांशु के शो छोड़ने की एक वजह रुपाली गांगुली को माना जा रहा है।

कुछ दिन पहले सुधांशु ने सिद्धार्थ कनन को इंटरव्यू दिया था। इस दौरान रुपाली गांगुली से उनकी इक्वेशन के बारे में सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिससे फैंस को झटका लगा। ऐसी चर्चा रही है कि सेट पर कई बार सुधांशु और रुपाली के बीच खटपट हुई है। दोनों की क्रिएटिव डिफ्रेंस को लेकर अक्सर तू-तू, मैं-मैं होती रही है।

रुपाली से इश्यू पर क्या बोले सुधांशु

सिद्धार्थ को दिए इंटरव्यू में सुधांशु ने इस बात को स्वीकार किया था कि रुपाली और उनके बीच काम को लेकर इश्यू आते रहते हैं। उन्होंने कहा था कि ये इश्यू इतने बड़े नहीं हैं कि वह एक दूसरे के साथ काम न कर सकें। बता दें कि कुछ दिन पहले रुपाली और गौरव खन्ना के शो छोड़ने की खबरें तेज थीं।

यह भी पढ़ें: 'अचानक इस तरह का निर्णय लेना पड़ा', चार साल बाद 'वनराज' ने Anupamaa छोड़कर तोड़ा फैंस का दिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।