Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dill Mill Gayye के 'डॉ रिद्धिमा और सिद्धांत' करेंगे शादी? एक्टर Karan Wahi ने दिया ये जवाब

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 07:14 PM (IST)

    कल्ट टीवी सीरियल दिल मिल गए में नजर आने वाले अभिनेता करण वाही और अभिनेत्री जेनिफर विंगेट की शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। अब इस मामले को ...और पढ़ें

    करण वाही और जेनिफर विंगेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    करण वाही और जेनिफर विंगेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. छोटे पर्दे के सुपरस्टार्स हैं जेनिफर और करण

    2. दिल मिल गए शो में एक साथ आए थे नजर

    3. शादी के रूमर्स को लेकर चर्चा में दोनों के नाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के मशहूर कलाकारों के बारे में बात की जाए तो उसमें करण वाही और जेनिफर विंगेट का नाम जरूर शामिल होता है। साल 2007 में टीवी पर प्रसारित होने वाले दिल मिल गए शो में इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। असल जिंदगी में भी करण और जेनिफर एक दूसरे के अच्छे दोस्त माने जाते हैं। 

    लेकिन बीतों दिनों से इनका नाम शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। अब इस मामले को लेकर टीवी एक्टर करण वाही की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है- 

    जेनिफर विंगेट संग शादी की खबरों को पर क्या बोले करण

    अक्सर देखा जाता है कि सेलेब्स की शादी को लेकर सिनेमा के गलियारों में नए-नए नाम सामने आते रहते हैं। हालांकि, इन दावों में बहुत कम सच्चाई भी देखने को मिलती है। फिलहाल इस मामले में जेनिफर विंगेट और करण वाही का नाम शामिल हो रहा है। इस पर करण ने रिएक्ट किया और इस तरह की खबरों को खारिज करते हुए सिर्फ अफवाह करार दिया है। हाल ही में करण ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस मामले पर जिक्र किया है और फेक न्यूज बताया है। 

    यह भी पढ़ें- 'आप कितना भी रो लो...' भाभी Dipika Kakar को लीवर ट्यूमर होने पर ननद सबा इब्राहिम ने दिया रिएक्शन

    Karan Wahi Jennifer Winget (1)

    इसके अलावा जब जेनिफर विंगेट संग शादी को लेकर करण से इंडियन एक्सप्रेस के इंटरव्यू में सवाल पूछा गया था, तो जवाब में उन्होंने कहा- मुझसे से ये पूछने के लिए आपका धन्यवाद। पता नहीं ये हां से आया। लेकिन अब मैं आपके मंच से ये साफ करता हूं कि इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।

    खबरें और भी

    karan wahi

    इसके अलावा करण वाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी लिखकर कहा है- फ्री के पीआर के लिए शुक्रिया। इस तरह से अभिनेता जेनिफर विंगेट शादी की खबरों को झूठा करार दिया है। 

    दिल मिल गए में निभाया था ये किरदार 

    करण वाही और जेनिफर विंगेट के लिए दिल मिल गए शो काफी असरदार रहा था। इस धारावाहिक में जेनिफर ने डॉ रिद्धिमा, तो करण ने डॉ सिद्धांत का किरदार अदा किया था। इस शो की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 19 साल बाद भी इसका जिक्र किया जा रहा है। इसके अलावा इन दोनों की जोड़ी वेब सीरीज रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी में देखने को मिली थी।

    यह भी पढ़ें- तलाक के 11 साल बाद करण सिंह ग्रोवर और Jennifer Winget को साथ लाए करण जौहर? इस शो में आएंगे नजर

    करण वाही ने जेनिफर विंगेट से शादी की खबरों को 'अफवाह' बताया है। क्या आप मानते हैं कि...