यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तलाक के 11 साल बाद करण सिंह ग्रोवर और Jennifer Winget को साथ लाए करण जौहर? इस शो में आएंगे नजर
एक समय था जब जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक थे। दोनों साल 2009 में सीरियल दिल मिल गए में साथ नजर आए थे। काफी सा ...और पढ़ें

HighLights
- साल 2009 में दिल मिल में आए थे नजर
- सरस्वतीचंद्र से जेनिफर को मिली पॉपुलैरिटी
- 11 साल बाद साथ आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के फैंस को आने वाले दिनों में मजेदार ट्रीट मिलने वाली है। इस खबर के बाद से आप भी उत्साहित हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार लगभग एक दशक से भी अधिक समय के बाद दोनों फिर से स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।
इस शो में साथ आएंगे नजर?
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्स कपल करण जौहर और जेनिफर अपकमिंग रियलिटी शो द ट्रेटर्स (The Traitors) में एक साथ दिखाई देने वाले हैं। 11 साल पहले अलग होने के बाद ये उनका पहला पब्लिक कोलेबोरेशन होगा। इस घटनाक्रम ने काफी उत्साह पैदा कर दिया है, खासकर दोनों सितारों के बीच के इतिहास को देखते हुए। इससे इस शो में ड्रामा और भी अधिक बढ़ जाएगा।
यह भी पढ़ें: सालों बाद Karan Singh Grover ने अपने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'अपने जीवन में होने वाली बकवास..'
कब और कहां प्रसारित होगा शो
फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, करण और जेनिफर दोनों ने द ट्रेटर्स में भाग लेने के लिए सहमति जताई है। यह शो पॉपुलर इंटरनेशनल रियलिटी शो का भारतीय रूपांतरण है,जो अपने रहस्य, धोखे और हाई-वोल्टेज ड्रामा के लिए जाना जाता है। आप इस शो को 12 जून से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
View this post on Instagram
कंटेस्टेंट्स की अभी कोई फाइनल लिस्ट जारी नहीं हुई है,लेकिन अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए तो राज कुंद्रा, रफ्तार, अपूर्व मुखीजा, मुनव्वर फारुकी, उर्फी जावेद, करण कुंद्रा, जैस्मीन भसीन जैसे कलाकार शो में हिस्सा ले सकते हैं।
खबरें और भी
साल 2009 में इस सीरियल से की थी शुरुआत
बता दें कि जेनिफर और करण का रिश्ता साल 2009 से है। उन्होंने पहली बार हॉस्पिटल ड्रामा, दिल मिल गए में स्क्रीन शेयर की थी। इस शो से दोनों की तगड़ी फैन फॉलोविंग भी बन गई थी। शो के सेट पर ही दोनों को प्यार हुआ और कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 2012 में अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी कर ली। हालांकि, साल 2014 में दोनों ने अपने फैंस को तब हैरान कर दिया जब उन्होंने अलग होने का फैसला किया।
.jpg)
जेनिफर के आने वाले प्रोजेक्ट्स
करण ने जहां जेनिफर से तलाक के बाद बिपाशा बसु के साथ दूसरी शादी कर ली। वहीं जेनिफर को अभी भी अपने लिए प्यार की तलाश है। जेनिफर को दिल मिल गए से पॉपुलैरिटी मिली थी लेकिन उन्हें घर-घर में मशहूर शो सरस्वतीचंद्र ने कराया। आने वाले समय में वो नेटफ्लिक्स पर एक अनटाइटल्ड मिस्ट्री थ्रिलर में नजर आएंगी। इसमें परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं।