Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पर्दे पर फिर जमेगी Dipika Kakar और Shoaib Ibrahim की जोड़ी, अमिताभ-रेखा की इस फिल्म पर आधारित होगी कहानी

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 01:03 PM (IST)

    दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की रियल लाइफ के साथ-साथ रील लाइफ में भी सुपरहिट है। इस जोड़ी ने ससुराल सिमर का में पति-पत्नी का किरदार निभाया था और आज ...और पढ़ें

    दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम (फोटो इंस्टाग्राम)
    दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम (फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. संदीप सिकंद के शो में नजर आएंगे दीपिका-शोएब
    2. फिल्म सिलसिला पर होगी इसकी कहानी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का मोस्ट फेवरेट कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पर्दे पर काम करने के साथ-साथ फेमस यूट्यूबर भी बन चुके हैं। करीब चार से पांच साल से दोनों अपने काम के साथ-साथ ब्लॉगिंग भी करते नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ सालों से एक्ट्रेस एक्टिंग से दूर हैं। उन्होंने बीते साल दीपिका ने बेटे रूहान को जन्म दिया था और इन दिनों अभिनेत्री अपना सारा वक्त फैमिली के साथ स्पेंड कर रही हैं।

    हालांकि, उनके चाहने वाले उन्हें फिर से पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब है, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने अपने ब्लॉग में बताया था कि वह अभी एक-दो साल और एक्टिंग नहीं करना चाहती। उन्होंने बेटे की खातिर कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया, क्योंकि दीपिका अपने बच्चे को समय देना चाहती थीं। वहीं इस बीच दीपिका और शोएब के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि दोनों फिर से पर्दे पर एक साथ काम करते नजर आ सकते हैं।

    इस शो में नजर आएंगे दीपिका और शोएब

    फिल्मी बीट की एक रिपोर्टस के मुताबिक, जाने-माने निर्माता संदीप सिकंद ने कहा है अगर ये कपल तैयार हो तो वह उन्हें एक लव स्टोरी में पति-पत्नी के रूप में कास्ट करना पसंद करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि ये शो अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'सिलसिला' पर बनाया जाएगा। इसमें शोएब, दीपिका को कास्ट करेंगे। आगे उन्होंने कहा है कि- ये कपल एक-दूसरे से बहुत प्यार करता हैं। इसलिए फैंस दोनों की इस तरह की लव स्टोरी देखना पसंद करेंगे।

    यह भी पढे़ं- पहले पति को छोड़ Dipika Kakar ने की थी Shoaib Ibrahim से दूसरी शादी, पिता का रिएक्शन था शॉकिंग

    संदीप सिकंद के साथ काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस

    बता दें, दीपिका कक्कड़ पहले भी संदीप के साथ शो 'कहां हम कहां तुम' में काम कर चुकी हैं। वह इस शो की लीड अभिनेत्री थीं। इस शो में उनके साथ करण वी ग्रोवर नजर आए थे। शो काफी हिट भी हुआ था।

    खबरें और भी

    दीपिका और शोएब का करियर

    बता दें, शोएब को हाल ही में 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था। वह शो के फाइनलिस्ट में से एक थे। इसके अलावा उन्होंने ससुराल सिमर का में प्रेम भारद्वाज , स्टार भारत के अजूनी में राजवीर सिंह की भूमिका निभाने के लिए भी जाना जाता है। साल 2017 में वह डांस रियलिटी शो नच बलिए 8 में भी नजर आए थे।

    दीपिका की बात करें तो वो ससुराल सिमर का में नजर आई। इसके अलावा रियलिटी शो बिग बॉस 12 की विनर भी रहीं। पति के साथ नच बलिए 8 में भी भाग लिया। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में नीर भरे तेरे नैना देवी से की थी।

    यह भी पढे़ं-  Shoaib Ibrahim ने बेटे रुहान की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, Dipika Kakar ने बताया- आखिर क्यों TV से बनाई दूरी