Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहले पति को छोड़ Dipika Kakar ने की थी Shoaib Ibrahim से दूसरी शादी, पिता का रिएक्शन था शॉकिंग

    Updated: Sun, 26 May 2024 02:43 PM (IST)

    Dipika Kakar ने टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) से साल 2018 में निकाह किया था। दीपिका की ये दूसरी शादी थी वो भी दूसरे धर्म में। दीपिका और शो ...और पढ़ें

    शोएब संग शादी पर ऐसा था दीपिका कक्कड़ के पिता का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शोएब संग शादी पर ऐसा था दीपिका कक्कड़ के पिता का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. शोएब इब्राहिम से दीपिका ने की थी दूसरी शादी
    2. दीपिका कक्कड़ ने इस शक्स से की थी पहली शादी
    3. दीपिका के पिता का शोएब संग शादी पर था ऐसा रिएक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी। ऑन-स्क्रीन के साथ दोनों पर्दे के पीछे भी एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। कुछ साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 2018 में निकाह कर लिया था। 

    शोएब इब्राहिम से दीपिका कक्कड़ की दूसरी शादी थी। उन्होंने साल 2011 में रौनक सैमसन (Dipika Kakar First Husband Raunak Samson) से शादी की थी, जो पेशे से पायलट थे। उनका रिश्ता ज्यादा नहीं टिक पाया और 2015 में दोनों का तलाक हो गया। रौनक से अलग होने के बाद ही दीपिका का नाम शोएब से जुड़ने लगा था। अलग धर्म में शादी करने के फैसले पर दीपिका के पिता का क्या रिएक्शन था, इस बारे में उनके पति ने खुलासा किया है।

    शोएब और दीपिका की शादी पर ऐसा था ससुराल का रिएक्शन

    शोएब इब्राहिम ने मिस्टर फैजू के साथ बातचीत में बताया कि जब उन्होंने सालों तक डेटिंग के बाद दीपिका कक्कड़ के साथ जिंदगी भर का साथ निभाने का फैसला किया तो उनके परिवार का इस बारे में क्या रिएक्शन था। शोएब ने बताया कि उनके माता-पिता तो इस शादी के लिए राजी थे। जब उन्होंने अपनी मां को दीपिका से पहली बार मिलाया था, तभी वह समझ गई थीं कि उनका बेटा एक्ट्रेस से कितना प्यार करता है।

    Dipika Kakar with in laws

    शोएब संग शादी से दीपिका के पिता ने कही थी ये बात

    बात जब दीपिका कक्कड़ के पिता की आई तो उनका रिएक्शन भी शॉकिंग था। अक्सर लव मैरिज या फिर दूसरे धर्म में शादी को लेकर परिवार हिचकिचाता है, लेकिन दीपिका के पिता का ऐसा नहीं था। उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं थी। शोएब ने बताया, "उन्होंने कहा, 'तुम बोलो, जो बोलो, हम तैयार हैं। खुशी तुम लोगों की है। तुम लोगों को जीना है, जिंदगी बितानी है साथ में।'"

    खबरें और भी

    Dipika and Shoaib

    यह भी पढ़ें- दोबारा मां बनने जा रहीं Dipika Kakar? पति शोएब इब्राहिम ने दूसरे बच्चे को लेकर कह दी ये बड़ी बात

    दीपिका कक्कड़ ने बदला था धर्म

    शायद ही आपको मालूम हो कि दीपिका के माता-पिता भी अलग हो चुके हैं। मां एक्ट्रेस के साथ रहती हैं और पिता अपनी बेटी और दामाद से मिलने आते रहते हैं। दीपिका और शोएब ने साल 2018 में शादी की थी। ऐसी अफवाहें थीं कि शोएब संग शादी के बाद दीपिका ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और नाम फैजा रख लिया था। कुछ समय पहले ही दीपिका ने इस बात को कबूल किया था। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम रुहान है।

    यह भी पढ़ें- मिसकैरेज के बाद कंसीव नहीं कर पा रहीं Dipika Kakar की ननद, हकीम से करवाया इलाज, ससुराल में फूट-फूटकर रोईं सबा