Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दोबारा मां बनने जा रहीं Dipika Kakar? पति शोएब इब्राहिम ने दूसरे बच्चे को लेकर कह दी ये बड़ी बात

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 11:52 AM (GMT+05:30)

    Dipika Kakar और Shoaib Ibrahim ने पिछले साल एक बेटे का स्वागत किया था। पांच साल बाद कपल माता-पिता बना था। इन दिनों काफी चर्चा हो रही थी कि दीपिका फिर ...और पढ़ें

    दीपिका की सेकंड प्रेग्नेंसी के बीच दूसरे बच्चे को लेकर बोले शोएब इब्राहिम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    दीपिका की सेकंड प्रेग्नेंसी के बीच दूसरे बच्चे को लेकर बोले शोएब इब्राहिम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. फिर प्रेग्नेंट हैं दीपिका कक्कड़?
    2. दीपिका की प्रेग्नेंसी के बीच शोएब इब्राहिम का रिएक्शन
    3. शोएब इब्राहिम ने दूसरे बच्चे को लेकर दिया बयान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dipik Kakar Second Pregnancy: दीपिका कक्कड़ एक समय की पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हुआ करती थीं। 'ससुराल सिमर का' में सिमर का किरदार निभाकर दीपिका ने खूब शोहरत हासिल की थी। हालांकि, शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के साथ निकाह के बाद दीपिका ने इंडस्ट्री से थोड़ी दूरी बना ली है।

    एक्टिंग से दूर दीपिका कक्कड़ यूट्यूबर बन गई हैं। वह यूट्यूब चैनल पर डेली व्लॉग्स के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। पिछले साल वह पहली बार मां बनी थीं। एक्ट्रेस और शोएब ने एक बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम रुहान (Dipika Kakar Son Ruhaan) है।

    रुहान के जन्म को अभी एक साल भी नहीं हुआ और खबरें चल रही थीं कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम दोबारा माता-पिता बनने जा रहे हैं। दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अब शोएब ने दूसरे बच्चे को लेकर बात की है।

    रुहान की तबीयत नहीं है ठीक

    दरअसल, शोएब इब्राहिम ने हाल ही में यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया और अपने बेटे रुहान की हेल्थ अपडेट दी। एक्टर ने बताया कि उनके बेटे रुहान के दांत निकल रहा है, जिसकी वजह से वह बहुत चिढ़चिढ़ा हो गया है। दोनों रुहान के पहले ईद के लिए काफी एक्साइटेड थे, लेकिन अचानक बुखार चढ़ने की वजह से दोनों काफी परेशान हो गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Farah Khan ने दीपिका-शोएब के घर में की इफ्तारी, बेटे Ruhaan को दिया इतना कीमती तोहफा

    दूसरे बच्चे को लेकर क्या बोले शोएब?

    शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में बेटे की हेल्थ अपडेट देने के साथ-साथ दूसरे बच्चे को लेकर भी बात की, जिसने दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबरों को और हवा देने का काम किया है। एक्टर का कहना है कि अगर उनका दूसरा बच्चा होता है तो उन्हें बेबीज के बारे में होने वाली हर चीज के बारे में पहले पता होगा। हालांकि, उन्होंने बीवी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर कुछ नहीं कहा।

    Dipika Shoaib

    शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में कहा, "डॉक्टर ने बोला कि ऐसा होता है तो अब पता है कि ऐसा होता है। अब इंशाल्लाह, अल्लाह ने चाहा कभी दूसरा बेबी होता है तो अपने को पता है कि एक टाइम ऐसा आता है, जहां पर ऐसी चीजें होती हैं।"

    क्यों उड़ी प्रेग्नेंसी की अफवाह?

    कुछ समय पहले दीपिका अपने बेटे और पति के साथ झलक दिखला जा 11 के सेट पर स्पॉट हुई थीं। इस दौरान रेड सलवार-सूट में दिखीं दीपिका को दुपट्टे से पेट छुपाते हुए देखा गया था। इससे लोगों ने अनुमान लगाया कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस मामले में कोई रिएक्शन नहीं दिया। 

    यह भी पढ़ें- 'झलक दिखला जा 11' में Shoaib Ibrahim की हार से उदास Dipika Kakar, छलके आंसू, मनीषा रानी के लिए कही बड़ी बात