Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farah Khan ने दीपिका-शोएब के घर में की इफ्तारी, बेटे Ruhaan को दिया इतना कीमती तोहफा

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 10:51 AM (IST)

    Shoaib Ibrahim और दीपिका कक्कड़ के घर में बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) इफ्तार के लिए आईं। फराह ने झलक दिखला जा सीजन 11 में शोएब की परफॉर्मे ...और पढ़ें

    शोएब और दीपिका ने की फराह खान की मेहमानवाजी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    शोएब और दीपिका ने की फराह खान की मेहमानवाजी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. दीपिका-शोएब के घर आईं फराह खान
    2. फराह खान ने शोएब के घर में की इफ्तारी
    3. दीपिका के लाडले को फराह खान ने दिया तोहफा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) भले ही झलक दिखला जा 11 की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने अपने चाहने वालों का दिल जरूर जीत लिया। यही नहीं, स्टेज पर उनकी परफॉर्मेंसेज से जजेस भी काफी इम्प्रेस हुए। फराह खान ने तो यहां तक कह दिया था कि वह यह शो उन्हीं के नाम से याद रखेंगी।

    रमजान का महीना चल रहा है। शोएब और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) परिवार के साथ बड़ी शान से इफ्तारी सेलिब्रेट करते हैं। हाल ही में, शोएब की इफ्तारी में फराह खान (Farah Khan) भी आईं। यही नहीं, उन्होंने शोएब के लाडले रुहान (Shoaib Dipika Son Ruhaan) को एक महंगा तोहफा भी दिया।

    शोएब-दीपिका की इफ्तार में आईं फराह खान

    दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर यूट्यूब पर व्लॉग्स के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां दिखाते रहते हैं। 28 मार्च को शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि घर पर इफ्तारी में फराह खान आ रही हैं। इसके लिए दीपिका ने बहुत अच्छा इंतजाम किया था। 

    यह भी पढ़ें- 'झलक दिखला जा 11' में Shoaib Ibrahim की हार से उदास Dipika Kakar, छलके आंसू, मनीषा रानी के लिए कही बड़ी बात

    फराह खान ने रुहान को दिया तोहफा

    दीपिका ने फराह खान के आने की खुशी में बिरयानी, चिकन, रबड़ी, शाही टुकड़ा, कुल्फी, दही बड़े, चिकन पॉकेट्स बनाया। फराह आईं और उन्होंने पूरे घरवालों से मुलाकात की, हंसी मजाक किया और फिर इफ्तारी की। वह शोएब और दीपिका के बेटे के लिए एक प्यारा तोहफा भी लाईं। उन्होंने रुहान को एक सोने का ब्रेसलेट तोहफे में दिया और उसे पहनाया भी। 

    खबरें और भी

    दीपिका और शोएब ने साथ में ससुराल सिमर का में काम किया था। शो से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी कुछ समय तक डेटिंग फेज में रही, फिर कपल ने 2018 में निकाह कर लिया था। पिछले साल दीपिका और शोएब पहली बार एक बेटे के माता-पिता बने। उनके बेटे का नाम रुहान है। 

    यह भी पढ़ें- मनीषा रानी बनीं और शोएब इब्राहिम बने Jhalak Dikhhla Jaa 11 के फाइनलिस्ट, ट्रॉफी का दावेदार ये कंटेस्टेंट हुआ बाहर