Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shoaib Ibrahim की मां अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्टर ने बताया सर्जरी के बाद कैसी है उनकी तबीयत

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 07:51 PM (IST)

    शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अक्सर अपने व्लॉग के जरिए अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब शोएब इब्राहिम ने एक व्लॉग ...और पढ़ें

    शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ (Photo Credit: Instagram)
    शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ छोटे पर्दे के फेमस कपल में से एक हैं। हालांकि, दीपिका ने शोएब से निकाह करने के बाद इंडस्ट्री से थोड़ी दूरी बना ली है। अब वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस यूट्यूबर बन गई हैं और वह अपने व्लॉग के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

    हाल ही में इस कपल ने अपने व्लॉग में बताया कि शोएब की मां की एक छोटी सी सर्जरी हुई है और वह अभी अस्पताल भर्ती हैं। वहीं, दीपिका ने बताया कि उनकी सास सर्जरी को लेकर काफी डरी हुई थीं।

    यह भी पढ़ें: दोबारा मां बनने जा रहीं Dipika Kakar? पति शोएब इब्राहिम ने दूसरे बच्चे को लेकर कह दी ये बड़ी बात

    टेंशन में हैं दीपिका और शोएब

    हाल ही में शोएब इब्राहिम ने एक व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को अपनी मां की सर्जरी के बारे में बताया है। दीपिका और शोएब ने कहा कि मां की यूट्रस में फाइब्रॉइड्स हो गए थे, जिसका ऑपरेशन किया गया है। वहीं, दीपिका ने बताया कि अम्मी काफी डरी, घबराईं और सहमी हुई थीं। जब उनकी सोनोग्राफी हो रही थी, तब वो टेंशन में थीं।

    इसके आगे एक्ट्रेस ने बताया कि वह हम लोगों से पूछ रही हैं कि क्या मैं ठीक हो जाऊंगी। कोई डरने वाली बात तो नहीं है ना। हम सभी उन्हें दिलासा दे रहे हैं कि आप जल्दी ठीक हो जाएंगी। इसके बाद शोएब ने बताया की अम्मी का ऑपरेशन हो गया है और वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

    खबरें और भी

    फैंस को हुई चिंता

    शोएब और दीपिका का ये व्लॉग देख कर उनके फैंस चिंता में आ गए हैं और सभी लगातार उनकी मां के लिए दुआ कर रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनकी ननद सबा भी अस्पताल में दिखाई दीं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि शोएब आपकी अम्मी जल्दी ठीक हो जाएंगी। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि जल्दी ठीक हो जाओ आंटी।

    यह भी पढ़ें: विदेश यात्रा करने से क्यों बचते हैं दीपिका कक्कड़ के पति Shoaib Ibrahim, इस शख्स की वजह से नहीं कर पा रहे उमराह