Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dipika Kakar Baby: दीपिका के बेटे का घर पर हुआ ग्रैंड वेलकम, पोते को पहली बार देख रो पड़े शोएब के पिता

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 11 Jul 2023 08:57 AM (IST)

    Dipika Kakar Baby Welcome टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कुछ दिन पहले ही मां बनी हैं। 20 दिन अस्पताल में रहने के बाद आखिरकार अब वह अपने न्यू बॉर्न बेबी क ...और पढ़ें

    Dipika Kakar baby grand welcome at home shoaib ibrahim father get teary eyed. Photo- Instagram
    Dipika Kakar baby grand welcome at home shoaib ibrahim father get teary eyed. Photo- Instagram

    HighLights

    1. दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम के न्यू बॉर्न बेबी का हुआ ग्रैंड वेलकम
    2. पहली बार पोते को देख रो पड़े शोएब इब्राहिम के पिता
    3. जानिए- कब बच्चे का चेहरा रिवील करेंगे दीपिका और शोएब

     नई दिल्ली, जेएनएन। Dipika Kakar Baby Grand Welcome: दीपिका कक्कड़ छोटे पर्दे की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटे का अपनी जिंदगी में स्वागत किया। हाल ही में, एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिली और घर पर उनके बच्चे का ग्रैंड वेलकम किया गया।

    दीपिका कक्कड़ ने 21 जून 2023 को एक बेटे को जन्म दिया था। शोएब और दीपिका के अलावा उनके परिवार में से किसी ने भी बच्चे को अभी तक नहीं देखा था। 10 जुलाई को दीपिका और उनका न्यू बॉर्न बेबी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर आ गए। शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के परिवार ने न्यू बॉर्न बेबी और दीपिका के स्वागत के लिए बड़ा इंतजाम कर रखा था। उनकी फैमिली ने पहली बार न्यू बॉर्न बेबी का चेहरा देखा।

    दीपिका-शोएब के बच्चे का हुआ ग्रैंड वेलकम

    शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब चैनल पर लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया है। बेटे के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी होने पर दीपिका थोड़ी इमोशनल हो जाती हैं। वह दुआ करने वालों को शुक्रिया कहती हैं। फिर शोएब और दीपिका अपने बच्चे को लेकर घर पर जाते हैं, जहां उनका ग्रैंड वेलकम होता है। ब्लू-व्हाइट थीम वाले डेकोरेशन से 'बॉस बेबी' वाला केक तक सभी बहुत खूबसूरत लग रहा था।

    शोएब इब्राहिम अपने बच्चे को सबसे अपने पिता को देते हैं। अपने पोते को पहली बार देखकर शोएब के पिता की आंखें भर आती हैं। वह टकी-टकी लगाए अपने पोते को निहारते हैं और फिर रोने लग जाते हैं। शोएब अपने पिता को चुप कराते हैं। फिर दीपिका के बेबी को उनकी सास और मां देखती हैं। इसके बाद दीपिका और शोएब अपने बच्चे के साथ केक काटते हैं।

    खबरें और भी

    दीपिका-शोएब कब दिखाएंगे अपने बच्चे का चेहरा?

    दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के बेबी का चेहरा देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। हालांकि, कपल अभी अपने बच्चे का चेहरा रिवील नहीं करेगा। लेटेस्ट व्लॉग में कपल ने कहा कि यूं तो वह इन बातों को नहीं मानते हैं, लेकिन बड़े-बुजुर्ग का कहना है कि अभी बच्चे का चेहरा नहीं दिखाना है। इसलिए वह अभी बच्चे को नहीं दिखाएंगे, लेकिन वह अपने माता-पिता बनने के एक्सपीरियंस शेयर करते रहेंगे।

    दीपिका का बच्चा 18 दिन तक NICU में था भर्ती

    दीपिका कक्कड़ की डिलीवरी प्री-मेच्योर थी। इसी वजह से बेबी को NICU में भर्ती कराया गया था। शोएब सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की हेल्थ की अपडेट देते रहते थे। हाल ही में, उन्होंने एक पोस्ट के जरिए खुशखबरी दी थी कि उनका बेटा अब बिल्कुल ठीक है।