यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shoaib Ibrahim-Dipika Kakar: दीपिका-शोएब ने हॉस्पिटल में मनाई बेटे के साथ पहली ईद, बताया अब कैसी है उसकी तबीयत
Shoaib Ibrahim-Dipika Kakar दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में एक बेटे के पेरेंट्स बने। दीपिका को डिलीवरी डेट से काफी पहले बेबी हुआ। एक्ट्रेस क ...और पढ़ें

HighLights
- दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम हाल ही में बने पेरेंट्स
- शोएब ने व्लॉग में दी बेटे की हेल्थ अपडेट से जुड़ी जानकारी
- परिवार ने अस्पताल में सेलिब्रेट किया ईद का त्योहार
नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन इंडस्ट्री के क्यूट कपल कहे जाने वाले शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) हाल ही में एक बेटे के माता पिता बने। दीपिका की डिलीवरी जुलाई में होनी थी, लेकिन प्री मेच्योर डिलीवरी के कारण उनका बेबी जून में ही पैदा हो गया। कपल के बेटे को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था, जिसके बाद अब उन्होंने बेटे का हेल्थ अपडेट शेयर किया है।
कपल ने बताया कैसी है बेटे की तबीयत
दीपिका और शोएब शादी के पांच साल बाद माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपने बेटे के साथ पहला त्योहार ईद-उल-अदहा मनाया। अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर करते हुए शोएब ने जानकारी दी कि वह शूटिंग और हॉस्पिटल के बीच कैसे टाइम मैनेजमेंट करते हैं। इसी के साथ यह भी बताया गया कि उनके बेटे की तबीयत अब कैसी है।
हॉस्पिटल में सेलिब्रेट किया ईद का त्योहार
दीपिका ने बताया कि उनका बेटा (निक नेम छोटू) अब ठीक हो रहा है। उसकी डाइट बढ़ गई है। उन्होंने अपने व्लॉग में कहा, ''छोटू को देखकर और उसे शोएब के साथ घुलते-मिलते देखकर मुझे खुशी होती है। धीरे-धीरे इसकी सेहत में सुधार हो रहा है। अब हम उसका चेहरा साफ देख सकते हैं।'' उन्होंने हॉस्पिटल में ही ईद का त्योहार सेलिब्रेट किया, जिसका खूबसूरत नजारा उन्होंने अपने व्लॉग में शेयर किया है।
'दीपिका ने दी सबसे बड़ी ईदी'
ईद के मौके पर पूरा इब्राहिम परिवार अस्पताल में मौजूद था। इस दौरान शोएब की मां ने उनसे दीपिका को ईदी देने के लिए कहा। इस पर शोएब ने कहा, ''दीपिका ने इस साल मुझे हमारे छोटू के रूप में सबसे बड़ी ईदी दी, अब मैं उसे क्या दूंगा।'' हालांकि शोएब ने अपनी पत्नी को ईदी के तौर पर नोज पिन्स दिए।
खबरें और भी
हुई थी सी-सेक्शन डिलीवरी
बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने सी-सेक्शन डिलीवरी के जरिये बच्चे को जन्म दिया। उनकी तबीयत कुछ खराब थी, लेकिन अब वह रिकवर कर रही हैं। इससे पहले शोएब ने व्लॉग में बताया था कि 20 जून की रात तीन बजे अचानक से दीपिका का वॉटर बैग फटा था। वह डिनर करके घर लौट रहे थे, तभी दीपिका का वॉटर बैग फटा। उन्होंने तुरंत डॉक्टर को कॉल किया था। लेकिन वहां NICU की सुविधा नहीं थी। इसलिए उन्हें दूसरे डॉक्टर के पास जाना पड़ा।