Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Celebrity Masterchef: विकास खन्ना की तारीफ से इमोशनल हुईं दीपिका कक्कड़, ट्रोलर्स ने कहा- यहां भी ड्रामा

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 07:01 PM (GMT+05:30)

    टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस सोनी टीवी के सेलिब्रिटीज मास्टरश ...और पढ़ें

    टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हुईं इमोशनल (Photo Credit- Instagram)
    टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हुईं इमोशनल (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सेलिब्रिटीज मास्टरशेफ से सामने आया दीपिका का प्रोमो
    2. शेफ के सामने इमोशनल हुईं दीपिका कक्कड़
    3. यूजर्स ने एक्ट्रेस की इस वजह से लगाई क्लास

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'ससुराल सिमर का' सीरियल से एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 12 की वह विनर रह चुकी हैं। दीपिका का नाम छोटे पर्दे के उन सितारों की लिस्ट में शामिल है, जिन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। अब एक्ट्रेस सेलिब्रिटीज मास्टरशेफ (Celebrity Masterchef) में नजर आने वाली हैं। इसका एक प्रोमो भी सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।

    एक्ट्रेस दीपिका लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव न होने के बाद भी लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल दीपिका की दुनिया के जरिए फैंस के लगातार संपर्क में रहती हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस को मास्टरशेफ के मंच पर इमोशनल होते हुए देखा गया है। आइए जानते हैं कि विकास खन्ना और फराह खान के सामने एक्ट्रेस के रोने के पीछे का कारण क्या है। 

    सेलिब्रिटीज मास्टरशेफ में नजर आएंगी दीपिका कक्कड़

    लाफ्टर शेफ्स की तरह अब सोनी टीवी पर सेलिब्रिटीज मास्टरशेफ शुरू होने वाला है। इससे जुड़े प्रोमो लगातार टीवी लवर्स की एक्साइटमेंट को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि दीपिका कक्कड़ ने एक डिश बनाई और शेफ विकास का रिएक्शन सुनने के बाद एक्ट्रेस रोने लग गईं। इसके बाद शो पर मौजूद अन्य महिलाएं भी इमोशनल नजर आईं। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ड्रामा शुरू करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    ये भी पढ़ें- Dipika Kakar: खुशखबरी! 4 साल के इंतजार के बाद छोटे पर्दे से कमबैक करेंगी एक्ट्रेस, इस शो से करेंगी वापसी

    शेफ का रिएक्शन सुनकर रो पड़ी दीपिका

    प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि शेफ रणवीर बरार और शेफ विकास खन्ना एक्ट्रेस की डिश को टेस्ट करते हैं।दोनों ने ही उनके खाने की तारीफ की। लेकिन एक्ट्रेस की आंखों से आंसू छलक पड़े। फराह ने पूछा 'अब क्यों रो रही है।' इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं आज उन सभी महिलाओं को रिप्रेजेंट कर रही हूं, जिन्हें यह बोलकर दबा दिया जाता है कि तुम किचन में बस खाना ही तो बनाती हो। हां मैं होम कुक हूं।'

    खबरें और भी

    एक्ट्रेस की टिप्पणी सुनने के बाद अर्चना गौतम समेत अन्य कंटेस्टेंट भी इमोशनल हो जाती हैं। इसके बाद फराह खान ने कहा, 'तुझे ट्रोल करने वालों को अब जवाब मिल गया है।'

    Photo Credit- Instagram

    ट्रोलर्स के निशाने पर फिर से आईं दीपिका

    दीपिका कक्कड़ एक बार फिर हेटर्स के निशाने पर आ गई हैं। सेलिब्रिटीज मास्टरशेफ से सामने आई उनकी वीडियो की लोगों ने निंदा करनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इसका रोना-धोना यहां भी शुरू हो गया है।' एक अन्य ने कहा, 'इसका ड्रामा यहां भी शुरू हो गया है, इन जैसों को बुलाया ही क्यों जाता है।' तीसरे यूजर ने दीपिका की वीडियो पर लिखा, 'नाटक और ड्रामा सिर्फ टीआरपी के लिए।'

    ये भी पढ़ें- Jhalak Dikhla Jaa 11: दीपिका शोएब के बेटे का हो गया टेलीविजन डेब्यू, एक्ट्रेस ने वीडियो में दिखाई झलक