Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jhalak Dikhla Jaa 11: दीपिका शोएब के बेटे का हो गया टेलीविजन डेब्यू, एक्ट्रेस ने वीडियो में दिखाई झलक

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 06:09 PM (IST)

    छोटे पर्दे के फेमस एक्टर शोएब इब्राहिम इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। उनकी डांस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें जजेस ...और पढ़ें

    File Photo of Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar with son Ruhaan
    File Photo of Shoaib Ibrahim and Dipika Kakar with son Ruhaan

    HighLights

    1. दीपिका-शोएब के बेटे का हुआ टेलीविजन डेब्यू
    2. 'झलक दिखला जा 11' के कंटेस्टेंट हैं शोएब
    3. एक्ट्रेस ने शेयर किया व्लॉग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमस कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ कुछ महीने पहले ही एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं। टिंसेल टाउन के माय डैडी शोएब इन दोनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से वह जजेस और ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं।

    शोएब-दीपिका के बेटे का टेलीविजन डेब्यू

    शोएब इब्राहिम एक्टर होने के साथ-साथ व्लॉगर भी हैं। यूट्यूब पर पोस्ट किए गए वीडियो में वह अक्सर अपने डेली रूटीन से जुड़े अपडेट्स शेयर करते हैं। 'झलक...' की डांस प्रैक्टिस की अपडेट भी वह फैंस को दिखाते हैं। फैंस ने उन्हें तो टेलीविजन पर देखा ही है, अब उनके बेटे रूहान का भी डेब्यू हो चुका है।

    पूरी फैमिली ने साथ बैठकर देखा डांस

    दरअसल, शो के बीते एपिसोड में दीपिका कक्कड़ अपने पति से मिलने पहुंची थीं। वह यहां बतौर गेस्ट शो में बुलाई गई थीं। दीपिका ने यहां आने से पहले ही व्लॉग शूट किया था, जिसकी कुछ क्लिप्स एपिसोड की शुरुआत में दिखाई गईं। इस व्लॉग में रूहान की भी झलक देखने को मिली। पूरी इब्राहिम फैमिली ने साथ बैठकर शोएब का डांस परफॉर्मेंस देखा। दीपिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि रूहान का टीवी पर डेब्यू हो गया।

    इससे पहले शोएब ने शो पर कहा था कि उन्होंने इस सीजन में दीपिका के लिए पार्टिसिपेट किया है। दीपिका झलक के पिछले सीजन में हिस्सा ले चुकी हैं, लेकिन वह शो नहीं जीत पाई थीं। शोएब ने कहा कि यह उनका सपना है कि वह 11वें सीजन की ट्रॉफी दीपिका के लिए जीतें।

    खबरें और भी

    शादी के 5 साल बाद बने पेरेंट्स

    दीपिका ने इस साल 21 जून को जन्म दिया। एक्ट्रेस को शादी के 5 साल बाद बेबी हुआ। शोएब ने व्लॉग में बताया कि दीपिका की सी सेक्शन डिलिवरी हुई थी।

    यह भी पढ़ें: पत्नी दीपिका के 12 साल पुराने सपने को Jhalak Dikhla Jaa 11 में पूरा करेंगे शोएब इब्राहिम, फैंस ने की तारीफ