यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shoaib Ibrahim इस रियलिटी शो में खिलाड़ियों को देंगे कड़ी टक्कर, पत्नी Dipika Kakar भी रह चुकी हैं हिस्सा
Shoaib Ibrahim New Project टेलीविजन एक्टर शोएब इब्राहिम को आखिरी बार डेली सोप अजूनी में देखा गया था। अब शोएब के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है। वह जल ...और पढ़ें

HighLights
- शोएब इब्राहिम को मिला बड़ा शो
- रियलिटी शो में दमखम दिखाएंगे शोएब इब्राहिम
- शोएब इब्राहिम से पहले दीपिका कक्कड़ भी आ चुकी हैं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shoaib Ibrahim In Jhalak Dikhhla Jaa 10: डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के अगले सीजन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अभी तक कई सितारों का नाम कंटेस्टेंट के रूप में सामने आ रहा है। अब खबर आ रही है कि टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) भी इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए एकदम तैयार हैं।
हाल ही में, शोएब इब्राहिम ने एक व्लॉग शेयर किया था। एक्टर ने अपने आलीशान घर की झलक दिखाते हुए व्लॉग के आखिर में फैंस के साथ एक गुडन्यूज भी शेयर की थी। शोएब ने कहा था कि उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। वह जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। हालांकि, एक्टर ने प्रोजेक्ट का नाम नहीं बताया था। फैंस ये जानने के लिए बेताब थे कि वह किस शो में दिखाई देंगे। फाइनली अब इसका खुलासा भी हो गया है।
यह भी पढ़ें- KKK 13: फिनाले से पहले ऐश्वर्या शर्मा को मिला सबसे खतरनाक टास्क, देखकर फटी रह गयीं बाकी कंटेस्टेंट्स की आंखें
झलक दिखला जा में शोएब इब्राहिम दिखाएंगे डांस मूव्स
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शोएब इब्राहिम 'झलक दिखला जा 11' में नजर आएंगे। शो के लिए उनका नाम कन्फर्म हो चुका है। यही नहीं, कंटेस्टेंट्स ने तो रिहर्सल भी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक ऑफिशियली इस खबर पर मुहर नहीं लगी है। बता दें कि 'झलक दिखला जा 8' में दीपिका कक्कड़ भी नजर आई थीं।
अब कलर्स पर नहीं टेलीकास्ट होगा झलक दिखला जा
हाल ही में, सोनी टीवी ने अनाउंस किया है कि अब 'झलक दिखला जा' कलर्स पर नहीं बल्कि सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। ये शो 12 साल बाद वहीं लौट रहा है, जहां से इसकी शुरुआत हुई थी। जी हां, 'झलक दिखला जा' शो की शुरू सोनी से ही हुई थी। पहले चार सीजन इसी प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट हुए थे। फिर पांचवें सीजन की कमान कलर्स ने अपने हाथ में ली थी।
खबरें और भी
पांच सीजन तक कलर्स पर धमाल मचाने के बाद अब 'झलक दिखला जा' फिर से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13 फेम रोहित रॉय ने खरीदी चमचमाती नई गाड़ी, कीमत जानकर लगेगा झटका!